साइबर ठग अब ठगी के लिए केवल ओटीपी मांगने तक सीमित नहीं हैं। रतलाम में बिना ओटीपी साझा किए बैंक खातों से पैसे गायब होने की चौंकाने वाली घटनाएं सामने आई हैं।


Ratlam Cyber Fraud: रतलाम में साइबर ठगी के मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। हैरानी की बात यह है कि ठगों ने कुछ मामलों में OTP लिए बिना ही बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से लाखों रुपए निकाल लिए। जिले में सामने आए चार मामलों में महिला, बुजुर्ग व्यापारी और किसान समेत चार लोग साइबर फ्रॉड का शिकार हुए और कुल 8.48 लाख रुपए की रकम गंवा बैठे। कहीं सोशल मीडिया पर क्रेडिट कार्ड का झांसा दिया गया, तो कहीं मोबाइल हाथ लगते ही PhonePe को दूसरे डिवाइस पर एक्टिव कर रकम उड़ा दी गई। अब पुलिस इन मामलों में ट्रांजेक्शन और डिजिटल सबूतों के आधार पर ठगी के पूरे तरीके की जांच कर रही है।
डोंगरे नगर की रहने वाली ट्यूशन टीचर ने फेसबुक पर सीनियर सिटीजन पेंशन क्रेडिट कार्ड का वीडियो देखकर रिप्लाई किया था। इसके बाद कॉल आने पर महिला ने कार्ड बनवाने से इंकार कर दिया, लेकिन थोड़ी ही देर में उनके खाते व क्रेडिट कार्ड से 5 अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 98,400 रुपये कट गए। महिला ने बैंक को जानकारी देने के साथ 15 सितंबर को साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
बड़ावदा थाना क्षेत्र के 65 वर्षीय किराना व्यापारी के साथ भी साइबर फ्रॉड हुआ। 17 से 25 सितंबर के बीच उनके तीन अलग-अलग बैंक खातों से कुल 3 लाख 45 हजार 998 रुपए निकाल लिए गए।
व्यापारी के भतीजे ने मोबाइल पर आए बैंक मैसेज देखे, जिसके बाद खाते से रकम निकलने का पता चला। व्यापारी का कहना है कि उन्होंने किसी व्यक्ति को OTP नहीं बताया था। इसके बावजूद तीनों खातों से रकम निकल गई।
सरवन थाना क्षेत्र के लूणी गांव निवासी हरिशचंद्र पुत्र रूपा डोडियार भी साइबर ठगी का शिकार हो गए। उनके सेंट्रल बैंक के बचत खाते से 27 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए 3 लाख रुपए निकाल लिए गए।
हरिशचंद्र के मुताबिक उन्होंने खुद यह रकम नहीं निकाली थी। खाते से पैसे गायब होने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। अब पुलिस ट्रांजेक्शन की डिटेल खंगाल रही है कि रकम किस माध्यम से निकली और आगे किन खातों में पहुंची।
रावटी क्षेत्र के प्रकाश उर्फ किट्टू नाम के युवक ने एक बुजुर्ग दुकानदार से सेठ से बात करने के बहाने मोबाइल मांगा। आरोपी ने बुजुर्ग के नंबर से अपने फोन में PhonePe ऐप एक्टिवेट कर लिया और डेढ़ महीने में 1.04 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए।
पीर मोहम्मद ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अब इस मामले में आरोपी की तलाश और डिजिटल ट्रांजेक्शन की जांच कर रही है।
इन मामलों में सबसे अहम बात यह है कि पीड़ितों की ओर से OTP साझा नहीं करने की बात कही गई है। इसके बावजूद रकम निकलने से साइबर सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
पुलिस अब बैंकिंग ट्रांजेक्शन, मोबाइल नंबर, ऐप एक्टिवेशन और रकम के मूवमेंट की जानकारी जुटा रही है। लगातार सामने आ रहे मामलों को देखते हुए लोगों को अनजान कॉल, सोशल मीडिया ऑफर, क्रेडिट कार्ड से जुड़े लालच और किसी दूसरे व्यक्ति को मोबाइल देने में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

Ratlam News: रतलाम जिले के जावरा में त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट के खिलाफ जांच अभियान चलाया। खाचरौद नाका स्थित महावीर मावा भंडार से मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त किया गया।
Ratlam News: जावरा में खाद्य एवं औषधि विभाग ने दो डेयरी प्रतिष्ठानों से 25 किलो पनीर जब्त किया और पनीर, घी व दूध के नमूने जांच के लिए लिए।
मध्यप्रदेश में 10 हवाई पट्टियों को एयरपोर्ट में विकसित करने की तैयारी है। पहले चरण में पांच को मंजूरी मिली है, जबकि उज्जैन एयरपोर्ट पर काम तेज होगा।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page