Loading...
Loading...
Ratlam News: रतलाम जिले के जावरा में त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट के खिलाफ जांच अभियान चलाया। खाचरौद नाका स्थित महावीर मावा भंडार से मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त किया गया।

Ratlam News: त्योहारी सीजन को देखते हुए रतलाम जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर निगरानी बढ़ा दी गई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जावरा में अलग-अलग खाद्य प्रतिष्ठानों का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान मावा और अन्य खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच की गई। अधिकारियों का फोकस खास तौर पर उन खाद्य पदार्थों पर है, जिनकी त्योहारों के दौरान मांग तेजी से बढ़ जाती है। इसी अभियान के तहत जावरा में मावा की जांच की गई।
महावीर मावा भंडार से 100 किलो मावा जब्त
जानकारी के मुताबिक, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम खाचरौद नाका, जावरा स्थित महावीर मावा भंडार पहुंची। जांच के दौरान मावा की गुणवत्ता को लेकर टीम को संदेह हुआ। इसके बाद अधिकारियों ने मावा के सैंपल लिए और करीब 100 किलो मावा जब्त कर लिया। जब्त किए गए मावे की अनुमानित कीमत करीब 26 हजार रुपये बताई गई है।
जांच रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई
वहीं विभाग की ओर से लिए गए मावा के सैंपल अब जांच के लिए भेजे जाएंगे। रिपोर्ट सामने आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि मावे में निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता है या इसमें किसी तरह की मिलावट पाई जाती है। यदि जांच में खाद्य पदार्थ मानकों के विपरीत पाया जाता है, तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सकती है।
त्योहारों में बढ़ जाती है मिलावट की आशंका
बता दें त्योहारों के दौरान मिठाइयों, मावे और अन्य खाद्य सामग्री की मांग बढ़ने के साथ मिलावट की शिकायतें भी सामने आती हैं। इसी को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने जिले में निरीक्षण अभियान तेज किया है। जावरा में हुई यह कार्रवाई भी इसी अभियान का हिस्सा है। विभाग की टीम आने वाले दिनों में अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की भी जांच कर सकती है, ताकि बाजार में बिकने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

भोपाल शहर में शिक्षक भर्ती के पदों को बढ़ाने को लेकर चल रहे धरने पर बड़ी खबर है। सरकार ने साफ कह दिया है कि रिजल्ट के बाद पद नहीं बढ़ेंगे। उधर भूख हड़ताल पर बैठे युवाओं की तबीयत बिगड़ गई है।

मध्य प्रदेश के कृष्ण भक्तों और बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश के 81 मंदिरों में जन्माष्टमी का भव्य उत्सव मनेगा और 4 सितंबर को अपने भोपाल सीएम हाउस में 1000 नन्हे कान्हा जुटेंगे।
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है।
पहली टिप्पणी करने वाले बनें!
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने इंस्टाग्राम पर पाएं।
Join Now