Loading...
Loading...
मध्यप्रदेश में 10 हवाई पट्टियों को एयरपोर्ट में विकसित करने की तैयारी है। पहले चरण में पांच को मंजूरी मिली है, जबकि उज्जैन एयरपोर्ट पर काम तेज होगा।
MP News: मध्यप्रदेश में आने वाले समय में हवाई कनेक्टिविटी का विस्तार होने जा रहा है। प्रदेश की 10 हवाई पट्टियों को एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने की तैयारी है। इनमें सिंगरौली, सागर, नीमच, छिंदवाड़ा, मंडला, खंडवा, रतलाम, मंदसौर, उमरिया और शहडोल शामिल हैं। पहले चरण में पांच एयरपोर्ट को मंजूरी दी गई है।
10 जिलों में एयरपोर्ट विकसित करने की तैयारी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विमानन विभाग की समीक्षा बैठक में प्रदेश की 10 हवाई पट्टियों को एयरपोर्ट में बदलने का प्रस्ताव रखा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने पहले चरण में पांच एयरपोर्ट को मंजूरी दी है। अब प्रदेश सरकार इनका प्रस्ताव केंद्र को भेजेगी।
उड़ान योजना से मिलेगा फायदा
एयरपोर्ट विकसित करने के लिए केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत फंड उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार का फोकस ऐसे जिलों पर है, जहां पर्यटन और औद्योगिक गतिविधियों की संभावनाएं ज्यादा हैं। इससे इन क्षेत्रों में कारोबार और आवागमन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
सिंहस्थ से पहले उज्जैन एयरपोर्ट पर जोर
उज्जैन एयरपोर्ट को लेकर केंद्रीय मंत्री ने काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को 10 अक्टूबर तक जरूरी पर्यावरणीय मंजूरियां लेने को कहा गया है। सिंहस्थ 2028 को देखते हुए उज्जैन एयरपोर्ट को बेहद अहम माना जा रहा है।
शिवपुरी में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की तैयारी
शिवपुरी में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए नई जगह जल्द चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश में आठ एयरपोर्ट पहले ही तैयार हो चुके हैं, जबकि उज्जैन और शिवपुरी में एयरपोर्ट का काम आगे बढ़ रहा है।
एयर एंबुलेंस सेवा का भी विस्तार
मुख्यमंत्री ने बताया कि पीएमश्री एयर एंबुलेंस सेवा से अब तक 170 से ज्यादा गंभीर मरीजों को लाभ मिला है। इस सेवा के जरिए मरीजों को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से बड़े स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचाया गया। दावा है कि 99 प्रतिशत मरीजों की जान बचाई गई।

मध्य प्रदेश के कृष्ण भक्तों और बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश के 81 मंदिरों में जन्माष्टमी का भव्य उत्सव मनेगा और 4 सितंबर को अपने भोपाल सीएम हाउस में 1000 नन्हे कान्हा जुटेंगे।
मध्य प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए शानदार खबर आ गई है। कर्मचारी चयन मंडल ने पुलिस विभाग में एसआई और सूबेदार के 507 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है।
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है।
पहली टिप्पणी करने वाले बनें!
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने इंस्टाग्राम पर पाएं।
Join Now