बुंदेलखंड के लोगों के बीच रविवार को सीएम मोहन यादव एक अलग ही अंदाज में नजर आए। उन्होंने छतरपुर की बिन्नू रानी के सवाल पर ऐसा जवाब दिया कि सब लोटपोट हो गए।

भोपाल के रवींद्र भवन में बुंदेली समागम का जो जलवा रहा, वो देखने लायक था। इस कार्यक्रम में अपने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बिल्कुल ही अलग और देसी अंदाज में नजर आए। बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी लाड़ली बहना योजना को लेकर एक ऐसा गजब का जोक मारा कि हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है। उन्होंने भरे मंच से हंसते हुए कहा कि जब वे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे, तब उन्हें पता चला कि इस योजना का खर्चा तो बहुत ही ज्यादा है।
इस समागम में अपने छतरपुर की रहने वाली फेमस कंटेंट क्रिएटर बिन्नू रानी भी पहुंची थीं। बिन्नू ने सीधे सीएम साहब से पूछ लिया कि आपने बहनों के लिए तो खजाना खोल दिया, अब हम बेटियों के लिए क्या ला रहे हो? इस पर सीएम साहब ने जो जवाब दिया, उसे सुनकर सब लोटपोट हो गए। उन्होंने कहा, “तुमको मालूम नहीं, लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई। मुझे क्या पता था मुख्यमंत्री बनते ही इतनी भारी मार पड़ती है।” यह सुनते ही पूरे हॉल में तालियां और सीटियां बजने लगीं।
थोड़ा हंसी-मजाक करने के बाद सीएम साहब ने अपनी बहनों को पक्का भरोसा भी दिलाया। उन्होंने बताया कि जब यह योजना चालू हुई थी तो 1,000 रुपये मिलते थे। बीच में बहुत सारी परेशानियां भी आईं, लेकिन सरकार ने अपनी बहनों का साथ नहीं छोड़ा और आज हर महीने 1,500 रुपये दिए जा रहे हैं। उन्होंने बिन्नू रानी को भी चिढ़ाते हुए कहा कि तुम तो अभी छोटी हो, जब बड़ी हो जाओगी तो तुमको भी इस योजना के पैसे मिलने लगेंगे।
कार्यक्रम में जब अपने बुंदेलखंड के एक नौजवान ने पूछा कि आप 24 घंटे में हमारी कौन सी परेशानी दूर कर सकते हो? तो सीएम साहब ने एकदम खरी बात कही। उन्होंने कहा कि भैया, अपने बुंदेलखंड की समस्याएं इतनी पुरानी हैं कि उन्हें 24 घंटे में तो खुद भगवान भी दूर नहीं कर सकते। लेकिन उन्होंने बुंदेलखंडी युवाओं की पीठ थपथपाते हुए कहा कि हमारे यहां के बच्चों में हुनर की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मौका देने की जरूरत है।
अपने बुंदेलखंड का सबसे बड़ा दुख यही है कि पानी और काम न होने की वजह से लोगों को शहर छोड़कर बाहर जाना पड़ता है, जिसे पलायन कहते हैं। सीएम साहब ने इस बात को अच्छे से समझा और बताया कि सरकार इस मजबूरी को खत्म करने में लगी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि 'केन-बेतवा' प्रोजेक्ट पर तेजी से काम हो रहा है। जब इस प्रोजेक्ट से अपने खेतों तक पानी पहुंचेगा, तो गांव में ही खेती अच्छी होगी और लोगों को रोजगार के लिए बाहर भटकना नहीं पड़ेगा।

भोपाल शहर के लाल परेड ग्राउंड में 6 अक्टूबर को एक बहुत बड़ा मेला लगने वाला है। इस यूथ कॉन्क्लेव में 20 हजार युवा जुटेंगे और सीएम मोहन यादव उनसे सीधी बातचीत करेंगे।

भोपाल शहर के भेल दशहरा मैदान में शनिवार को जबरदस्त रौनक रही। गृहमंत्री अमित शाह और सीएम मोहन यादव ने पशुपालक भाइयों और दीदियों के लिए योजनाओं की झड़ी लगा दी।
उज्जैन के कानिपुरा स्थित तिरुपति धाम कॉलोनी में गैस लीकेज के बाद सिगरेट जलाते ही कमरे में जोरदार ब्लास्ट हो गया।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page