महाकालेश्वर मंदिर में भस्मआरती के नाम पर मेरठ के श्रद्धालुओं से 30 हजार रुपए की ठगी होने का मामला सामने आया है।

Mahakal Bhasma Aarti Fraud: उज्जैन में बाबा महाकाल की भस्म आरती के नाम पर ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। मेरठ के 12 श्रद्धालुओं को सोशल मीडिया पर ट्रैवल एजेंसी का विज्ञापन देखकर भस्म आरती की बुकिंग कराना महंगा पड़ गया। ठगों ने श्रद्धालुओं से कुल 30 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कराए और इसके बदले फर्जी VVIP पास भेज दिया।
उज्जैन पहुंचने से पहले जब श्रद्धालुओं ने ट्रेवल एजेंट को फोन किया तो उसका मोबाइल बंद मिला। इसके बाद उन्हें ठगी का शक हुआ। मामले में मेरठ साइबर सेल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई है।
मेरठ के पल्लवपुरम निवासी रतन शर्मा और उनके साथ 12 श्रद्धालु बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने के लिए उज्जैन आने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने भस्म आरती से जुड़ी जानकारी के लिए Google और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सर्च किया।
इसी दौरान उन्हें एक ट्रैवल एजेंसी का विज्ञापन दिखाई दिया, जिसमें भस्म आरती की व्यवस्था कराने का दावा किया गया था। विज्ञापन में दिए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने के बाद श्रद्धालुओं की बातचीत हुई।
फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने 12 श्रद्धालुओं के लिए ₹2,500 प्रति व्यक्ति के हिसाब से भस्म आरती की व्यवस्था कराने की बात कही। इसके बाद श्रद्धालुओं ने UPI के जरिए ₹15-15 हजार की दो किश्तों में कुल ₹30 हजार ट्रांसफर कर दिए।
पैसे मिलने के बाद उन्हें भस्म आरती के VVIP पास बनाकर भेजे गए। श्रद्धालुओं को भरोसा था कि उनकी बुकिंग हो चुकी है और उज्जैन पहुंचने पर भस्म आरती में प्रवेश मिल जाएगा।
फर्जी पास मिलने के बाद श्रद्धालुओं ने उसमें एक बात नोटिस की। पास पर ऑनलाइन भुगतान के तौर पर ₹30 हजार की रकम लिखी हुई थी।
जब श्रद्धालुओं ने इस बारे में संबंधित व्यक्ति से सवाल किया तो उसने कहा कि मंदिर में उसकी पहचान है और किस श्रद्धालु से कितने पैसे लिए गए हैं, इसका रिकॉर्ड रखने के लिए रकम लिखी गई है। उसने भस्म आरती की पूरी व्यवस्था होने का भरोसा भी दिलाया। एजेंट की इस दलील पर श्रद्धालुओं ने भरोसा कर लिया।
श्रद्धालुओं के मुताबिक, उज्जैन आने से एक-दो दिन पहले जब उन्होंने संबंधित व्यक्ति को फोन किया तो उसने फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद उन्हें ठगी का शक हुआ. उज्जैन पहुंचने के बाद जब उन्होंने भस्म आरती पास और संबंधित जानकारी की जांच की तो पास फर्जी निकला।
ठगी का पता चलने के बाद रतन शर्मा ने मेरठ साइबर सेल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद उन्हें Acknowledgement Number 33109260237057 भी मिला है। अब साइबर सेल UPI ट्रांजेक्शन, मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया पर चलाए गए ट्रैवल एजेंसी के विज्ञापन से जुड़ी जानकारी के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
उज्जैन के पंडित सूर्य नारायण व्यास धर्मशाला में महिला श्रद्धालु के साथ अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है।
मध्यप्रदेश के आगर मालवा में पत्नी के साथ बाइक से बाजार आए शख्स की कंपनी गार्डन के पास अचानक तबीयत बिगड़ गई।

उज्जैन की युवा धर्म संसद में RSS प्रमुख मोहन भागवत ने धर्म और रिलीजन के बीच अंतर समझाया।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page