उज्जैन के पंडित सूर्य नारायण व्यास धर्मशाला में महिला श्रद्धालु के साथ अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है।

Mahakal Temple News: उज्जैन के महाकाल मंदिर समिति द्वारा संचालित पंडित सूर्य नारायण व्यास धर्मशाला में दिल्ली की महिला श्रद्धालु के साथ अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि समिति के सुरक्षाकर्मियों ने उसके साथ हाथापाई की। महिला ने घटना का वीडियो जारी कर चोट के निशान भी दिखाए हैं। पुलिस ने शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली की रहने वाली प्रेरणा गर्ग 16 सितंबर को अपनी 13 साल की बेटी के साथ उज्जैन के पंडित सूर्य नारायण व्यास धर्मशाला पहुंची थीं। महिला के मुताबिक, उन्होंने धर्मशाला में कमरा खाली होने के बारे में कर्मचारियों से जानकारी ली। कमरा उपलब्ध नहीं होने पर उन्होंने कुछ देर परिसर में बैठकर ऑनलाइन दूसरा होटल तलाशने की बात कही। महिला का आरोप है कि आरोप है कि सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें वहां से बाहर जाने को कहा और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। महिला ने वहां बैठने से रोकने का कारण पूछा तो विवाद बढ़ गया और सुरक्षाकर्मियों ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी।
महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान उनके बाल खींचे गए और उन्हें मारा गया। घटना उनकी 13 वर्षीय बेटी के सामने हुई, जिससे बच्ची काफी घबरा गई। घटना के बाद महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर शरीर पर लगी चोटों के निशान दिखाए और पूरी घटना बताई।
महिला का आरोप है कि मारपीट में महिला सुरक्षाकर्मियों ने भी उनके साथ हाथापाई की। उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया, ताकि घटना का वीडियो रिकॉर्ड न हो सके।
महिला के मुताबिक, ट्रेन का समय होने के कारण वह मौके पर मंदिर समिति में लिखित शिकायत नहीं कर सकीं। पुलिस के पहुंचने के बाद उन्होंने महाकाल थाने में आवेदन दिया।
महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि महिला की ओर से मारपीट और अभद्रता को लेकर लिखित आवेदन मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
महाकाल मंदिर समिति के सहायक प्रशासक आशीष पलवड़िया के मुताबिक, मामला समिति के संज्ञान में आया है, लेकिन अभी तक उन्हें महिला की ओर से कोई प्रत्यक्ष शिकायत नहीं मिली है।
उन्होंने कहा कि संबंधित वीडियो भी उन्होंने नहीं देखा है। शिकायत और उपलब्ध वीडियो के आधार पर मामले की जांच के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।
महाकाल मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पहले भी विवाद सामने आ चुके हैं। जून में गणेश मंडपम में श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच विवाद का वीडियो सामने आया था।
इसके बाद अगस्त में महाकाल लोक में भी श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया था। इन घटनाओं के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं के साथ व्यवहार को लेकर सवाल उठे थे।
फिलहाल इस मामले में महिला के आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मारपीट और अन्य आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
महाकालेश्वर मंदिर में भस्मआरती के नाम पर मेरठ के श्रद्धालुओं से 30 हजार रुपए की ठगी होने का मामला सामने आया है।
मध्यप्रदेश के आगर मालवा में पत्नी के साथ बाइक से बाजार आए शख्स की कंपनी गार्डन के पास अचानक तबीयत बिगड़ गई।

उज्जैन की युवा धर्म संसद में RSS प्रमुख मोहन भागवत ने धर्म और रिलीजन के बीच अंतर समझाया।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page