मध्यप्रदेश के आगर मालवा में पत्नी के साथ बाइक से बाजार आए शख्स की कंपनी गार्डन के पास अचानक तबीयत बिगड़ गई।

Agar Malwa News: आगर मालवा में पत्नी के साथ बाजार जा रहे ग्रामीण की कंपनी गार्डन के पास अचानक तबीयत बिगड़ गई। चलती बाइक से गिरने के बाद वह सड़क पर बेसुध हो गया। मौके पर पहुंचे कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा ने तुरंत CPR देना शुरू किया। करीब 10 मिनट तक CPR देने के बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है, जबकि इसका CCTV फुटेज शुक्रवार को सामने आया।
ग्राम कुंडला खुर्द निवासी दरबार बंजारा अपनी पत्नी के साथ बाइक से बाजार जा रहे थे। कंपनी गार्डन के पास अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वे चलती बाइक से सड़क पर गिर गए। अचानक हुई घटना से आसपास मौजूद लोग भी घबरा गए। सूचना मिलते ही कोतवाली थाने में तैनात आरक्षक सौरभ शर्मा मौके पर पहुंचे। सौरभ ने बिना समय गंवाए दरबार बंजारा को CPR देना शुरू किया। करीब 10 मिनट तक उन्होंने CPR दिया। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
मरीज को देखने वाले डॉ. मोहम्मद इजरायल के मुताबिक, दरबार बंजारा में कार्डियक अरेस्ट और BP लो होने के लक्षण दिखाई दिए थे। उन्हें तेज पसीना आया था और हाथ-पैर ठंडे पड़ गए थे। पुलिसकर्मियों ने समय पर CPR देकर एक ग्रामीण की जान बचाने में मदद की।
अस्पताल में मरीज को करीब दो घंटे ऑब्जर्वेशन में रखा गया। इस दौरान जरूरी उपचार और दवाएं दी गईं। साथ ही मरीज को उच्च स्तर पर जांच करवाने और बेहतर उपचार लेने की सलाह दी गई। फिलहाल मरीज की हालत स्थिर बताई जा रही है।

उज्जैन की युवा धर्म संसद में RSS प्रमुख मोहन भागवत ने धर्म और रिलीजन के बीच अंतर समझाया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को उज्जैन समेत पूरे एमपी में दीपोत्सव मनाया जाएगा।
उज्जैन में 17 से 19 सितंबर तक युवा धर्म संसद का आयोजन होगा। गीता भवन में होने वाले कार्यक्रम में 24-25 राज्यों से करीब 1700 युवा शामिल होंगे।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page