प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को उज्जैन समेत पूरे एमपी में दीपोत्सव मनाया जाएगा।

Ujjain Deepotsav: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को मध्य प्रदेश में दीपोत्सव मनाया जाएगा। सबसे बड़ा आयोजन उज्जैन में होगा, जहां 35 लाख दीपक जलाए जाएंगे। शिप्रा नदी के घाटों और महाकाल लोक में 25 लाख, जबकि हितग्राहियों के घरों और सरकारी इकाइयों में 10 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।
उज्जैन के अलावा इंदौर में 2.51 लाख, मैहर में 4.86 लाख, खजुराहो में 3 लाख और अमरकंटक में 21 हजार दीप जलाए जाएंगे। जबलपुर में नर्मदा घाटों सहित प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।
शिप्रा नदी के रामघाट पर शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीप’ प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद आरती आयोजित की जाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
दीपोत्सव में देशभर से 500 से अधिक कलाकार शामिल होंगे। बाबा महाकाल पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ गायन, वादन, नृत्य और युवाओं के लिए भजन जैमिंग कार्यक्रम होंगे। कवि शैलेश लोढ़ा प्रधानमंत्री के कार्यकाल पर आधारित नरेशन प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम का समापन आतिशबाजी के साथ होगा। कार्तिक मेला ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पोर्ट्रेट भी बनाया गया है, जिस पर जनभागीदारी से दीप रखे जाएंगे।
दीपोत्सव के लिए करीब 26 हजार वॉलंटियर्स को जिम्मेदारियां दी गई हैं। इन्हें दीपों की संख्या और निर्धारित ब्लॉक के अनुसार तैनात किया गया है। केदारेश्वर घाट, सुनहरी घाट, दत्त अखाड़ा, भूखी माता, महाकाल लोक और रामघाट के दो सेक्टर समेत शिप्रा तट के अलग-अलग हिस्सों में एक साथ दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।
दीपोत्सव के साथ उज्जैन में 17 और 18 सितंबर को वीवीआईपी कार्यक्रम भी होंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 3 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। इनमें करीब 2 हजार अतिरिक्त जवान पुलिस मुख्यालय से बुलाए गए हैं। ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए करीब 450 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
शिप्रा नदी के घाटों पर करीब 25 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है। पुलिस ने घाटवार रंगीन पास, पार्किंग और ड्रॉप पॉइंट तय किए हैं। बाहर से आने वाले वाहनों के लिए निर्धारित बायपास मार्गों से पार्किंग तक पहुंचने की व्यवस्था की गई है।
दोपहर 12 बजे से जूना सोमवारिया-शंकराचार्य चौराहा-मुरलीपुरा, मोहनपुरा ब्रिज-मुरलीपुरा और लालपुल टर्निंग-कर्कराज पार्किंग-नृसिंहघाट मार्ग पर सामान्य यातायात बंद कर दिया है। वाहन चालकों से निर्धारित पास लगाने और पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने की अपील की गई है।
पुलिस प्रशासन ने भीड़, वीआईपी मूवमेंट और दीपोत्सव कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।
उज्जैन में 17 से 19 सितंबर तक युवा धर्म संसद का आयोजन होगा। गीता भवन में होने वाले कार्यक्रम में 24-25 राज्यों से करीब 1700 युवा शामिल होंगे।
-1.jpg&w=3840&q=75)
मध्य प्रदेश के जल निगम का नाम अब बदल दिया गया है। भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में जल निगम का नाम 'म.प्र. जल एवं स्वच्छता निगम' करने पर मुहर लग गई है।
शहडोल जिले के खेल प्रेमियों के लिए आज बहुत ही बड़ा और खुशी का दिन है। 16 सितंबर को अपने शहर में 70वीं शालेय राज्यस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शानदार आगाज हो गया है।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page