मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से एक अतिथि शिक्षक की पिटाई का मामला सामने आया है।


Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में एक अतिथि शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। आरोपी अतिथि शिक्षक को पीटने से संबंधित वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि ग्रामीण शिक्षक को पेड़ से बांधकर उसे रस्सियों और चप्पलों से पीट रहे हैं। शिक्षक रो-रोकर खुद को छोड़ने और माफी की गुहार लगाता रहा, लेकिन लोग उसे पीटते रहे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शिक्षक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया।
दरअसल, यह पूरा मामला 3 अक्टूबर का है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि अतिथि शिक्षक योगेंद्र जाटव ने एक नाबालिग छात्रा को बहाने से बुलाया और झोपड़ी में ले जाकर छेड़छाड़ की। छात्रा के शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण पहुंचे और शिक्षक को मौके पर ही धर दबोचा।
जानकारी के मुताबिक आरोपी शिक्षक 21 साल का योगेंद्र जाटव है जो कि मूल रूप से मुरैना जिले के शेरपुर का रहने वाला है। वह रतलाम के खारवाकला में किराये के मकान में रहता है और पिपल्या के तुखार गांव के शासकीय प्राथमिक स्कूल में अतिथि शिक्षक का काम करता है।
मामला सामने आने के बाद पुलिस ने अतिथि शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, दूसरी ओर अतिथि शिक्षक की शिकायत पर पुलिस ने उसके साथ मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।
अतिथि शिक्षक योगेंद्र ने ताल थाने में मारपीट और धमकी देने की शिकायत की है। इसमें बताया कि वह दोपहर करीब 1:30 बजे स्कूल से लंच के समय अपनी पहचान की लड़की से मिलने गया था। करीब 2:45 बजे खारवा की कोठड़ी के पास दो लोगों ने उसे रोक लिया। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए पूछा कि वह उनके गांव की लड़की से मिलने क्यों आया है।
गाली देने से मना करने पर एक व्यक्ति ने लकड़ी और दूसरे ने रस्सी से उसके साथ मारपीट की। दोनों ने दोबारा गांव की किसी लड़की से मिलने आने पर जान से खत्म करने की धमकी दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

साइबर ठग अब ठगी के लिए केवल ओटीपी मांगने तक सीमित नहीं हैं। रतलाम में बिना ओटीपी साझा किए बैंक खातों से पैसे गायब होने की चौंकाने वाली घटनाएं सामने आई हैं।

Ratlam News: रतलाम जिले के जावरा में त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट के खिलाफ जांच अभियान चलाया। खाचरौद नाका स्थित महावीर मावा भंडार से मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त किया गया।
Ratlam News: जावरा में खाद्य एवं औषधि विभाग ने दो डेयरी प्रतिष्ठानों से 25 किलो पनीर जब्त किया और पनीर, घी व दूध के नमूने जांच के लिए लिए।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page