उज्जैन में नगर निगम कार्यालय के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से 25 वर्षीय एक्टिवा सवार युवक की मौत हो गई। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

Ujjain Road Accident: उज्जैन में बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। नगर निगम कार्यालय के सामने अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक और उसकी एक्टिवा वाहन के अगले हिस्से में फंस गए और कुछ दूरी तक घसीटते चले गए। हादसे का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।
घटना बुधवार रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। नगर निगम कार्यालय के सामने अतुल अमृतफले अपनी एक्टिवा से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए अज्ञात वाहन ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अतुल और उनकी एक्टिवा वाहन के अगले हिस्से में फंस गए। इसके बाद चालक उन्हें कुछ दूरी तक घसीटता हुआ ले गया।
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि कुछ दूरी तक जाने के बाद चालक ने वाहन रोका। इसके बाद वाहन को रिवर्स लेकर अतुल को बाहर निकाला और मौके से फरार हो गया।
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि अतुल ट्रेवल्स में काम करता था। बुधवार रात वह अपने दोस्त से मुलाकात करने के बाद एक्टिवा से घर लौट रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गुरुवार शाम घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जिसमें टक्कर और उसके बाद की घटना रिकॉर्ड हुई है।
चिमनगंज थाना पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन की पहचान करने और चालक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
मॉडल से साध्वी बनीं हर्षा रिछारिया ने वीडियो जारी कर शंकराचार्य और संतों को तथाकथित संत, समाज का ठेकेदार और दोगला बताया।
उज्जैन में गणेश प्रतिमा विसर्जन के बाद तालाब में नहाना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ।
उज्जैन नगर निगम आयुक्त के औचक निरीक्षण के अगले दिन कुछ विभागों में कर्मचारी सीटों से गायब मिले।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page