अंतरराष्ट्रीय पटल से बड़ी खबर सामने आई है। ईरानी सरकारी टेलीविजन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे बैरन ट्रंप को निशाना बनाने और 95 करोड़ रुपये का इनाम देने का दावा करने वाला वीडियो प्रसारित हुआ है।

अंतरराष्ट्रीय मंच से एक बेहद सनसनीखेज और चिंताजनक खबर सामने आ रही है, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के परिवार को ईरान की तरफ से धमकी दिए जाने का बड़ा दावा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी स्टेट टेलीविजन पर दिखाए गए एक विशेष वीडियो में ट्रंप के 20 साल के बेटे बैरन ट्रंप को निशाना बनाने की बात कही गई है और उनके बारे में सही जानकारी देने वाले को 95 करोड़ रुपये का भारी इनाम देने का दावा किया गया है। इस वीडियो में बैरन की सुरक्षा और उनकी ऑनलाइन गतिविधियों का भी जिक्र है, हालांकि इन बातों की अभी तक कोई स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
ईरान के सरकारी चैनल 3 पर दिखाए गए इस वीडियो को 'Where to Kill Barron Trump' नाम दिया गया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। वीडियो में बैरन ट्रंप के आने-जाने और उनके सुरक्षा इंतजामों से जुड़ी कई बातें दिखाने का दावा किया गया है। इसमें यह भी कहा गया है कि बैरन की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है और उनकी ऑनलाइन गेमिंग व इंटरनेट बातचीत से जुड़े कुछ दावे भी वीडियो में पेश किए गए हैं।
ईरान की तरफ से ऐसा वीडियो पहली बार नहीं आया है, कुछ दिन पहले ही ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप को लेकर भी ऐसा ही एक वीडियो जारी किया गया था। आईआरजीसी (IRGC) से जुड़े मीडिया और चैनल 3 पर आए इस नए वीडियो में बताया गया है कि 20 साल के बैरन को कहां और कैसे निशाना बनाया जा सकता है। वीडियो में दावा किया गया है कि वे हर समय निगरानी में हैं और एक लड़की सुरक्षा को चकमा देकर उनके पास बैठने में भी कामयाब रही थी, यानी यह काम इतना मुश्किल भी नहीं है।
आपको बता दें कि मेलानिया और बैरन ट्रंप दोनों को ही अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की बहुत कड़ी और 24 घंटे की सुरक्षा मिली हुई है। ट्रंप परिवार के सभी प्रमुख स्थानों पर हमेशा बेहद सख्त पहरा रहता है। ऐसे में किसी विदेशी टीवी चैनल पर परिवार के सदस्यों की गतिविधियों और सुरक्षा से जुड़ी बातों का इस तरह इस्तेमाल होना अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बहुत बड़ा और गंभीर मुद्दा बन गया है।
इस पूरे विवाद के पीछे अमेरिका द्वारा ईरान पर लगाए गए कड़े आर्थिक प्रतिबंध हैं। डोनाल्ड ट्रंप के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने साफ कह दिया है कि यह ईरान के खिलाफ अमेरिका का अब तक का सबसे बड़ा आर्थिक अभियान है ताकि उसके वित्तीय रास्ते बंद किए जा सकें। वहीं दूसरी तरफ, ईरान भी झुकने को तैयार नहीं है और उसने ऐलान कर दिया है कि फारस की खाड़ी की नाकेबंदी की जाएगी और होर्मुज स्ट्रेट से तेल की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने दी जाएगी।
अपने पड़ोसी देश नेपाल और सीमावर्ती इलाकों में बाढ़ ने भारी कोहराम मचा रखा है। 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 2 हजार लोग लापता हैं। इस बीच चीन की ओर से आई झील फटने की चेतावनी से सीमा पर हड़कंप मच गया है।

नेपाल और तिब्बत में आई बाढ़ का असर अब बिहार और पूर्वी यूपी तक पहुंच गया है। 178 लोगों की मौत और 300 भारतीयों के लापता होने के बीच गंडक नदी के किनारे बसे जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
नेपाल के रसुवा में तिब्बत से आई अचानक बाढ़ के बाद अपने बिहार के 8 जिलों में भी प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। गंडक नदी में पानी के स्तर के तेजी से बढ़ने की आशंका है।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page