Sawasn 2026: सावन मे शिव की पूजक करते समय जलाभिषेक, बेलपत्र, रुद्राक्ष मंत्र जाप और आधी परिक्रमा समेत 10 नियमों का पालन करने से शिव कि कृपया प्राप्त होती है


Sawasn 2026: सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि इस पूरे महीने श्रद्धा और नियमों के साथ शिव पूजा करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आइए जानते हैं शिव पूजा के 10 जरूरी नियम।
प्रतिदिन करें जलाभिषेक
सावन में रोज सुबह शिवलिंग पर गंगाजल या शुद्ध जल से अभिषेक करें। तांबे के लोटे से जल चढ़ाना शुभ माना जाता है।
बेलपत्र सही तरीके से चढ़ाएं
शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाते समय उसका डंठल (वज्र भाग) तोड़ दें और बेलपत्र को उल्टा करके अर्पित करें।
शिव को प्रिय फूल अर्पित करें
धतूरा, मदार, कनेर, हरसिंगार, बेला और अपराजिता के फूल भगवान शिव को प्रिय माने जाते हैं। इन्हें अर्पित करने से शुभ फल मिलता है।
इन फूलों से करें परहेज
शिव पूजा में चंपा, चमेली, नागकेसर, मालती, जूही, केतकी और केवड़ा के फूल नहीं चढ़ाने चाहिए।
आधी परिक्रमा करें
शिवलिंग की पूजा के बाद केवल आधी परिक्रमा करें। जलहरी को लांघना शास्त्रों में वर्जित माना गया है।
प्रिय भोग लगाएं
शिवजी को भांग, ठंडई, पंचामृत, मालपुआ और मौसमी फलों का भोग अर्पित करना शुभ माना जाता है।
त्रिपुंड तिलक लगाएं
पूजा के दौरान भस्म, सफेद चंदन, पीला चंदन या अष्टगंध से त्रिपुंड तिलक लगाएं और प्रसाद स्वरूप स्वयं भी धारण करें।
रुद्राक्ष जरूर अर्पित करें
यदि संभव हो तो सावन में शिवलिंग पर रुद्राक्ष या रुद्राक्ष की माला अर्पित करें। इसे शिव पूजा का महत्वपूर्ण हिस्सा माना गया है।
मंत्र और स्तोत्र का करें पाठ
शिव चालीसा, रुद्राष्टकम, शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें और 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का रुद्राक्ष की माला से जप करें।
पूजा की दिशा का रखें ध्यान
शिव पूजा हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके करें। सावन के किसी सोमवार, शिवरात्रि या पूर्णिमा पर रुद्राभिषेक कराना भी शुभ माना जाता है।
ISRO के वैज्ञानिकों ने एक बार फिर देश का सीना चौड़ा कर दिया है। 4 सितंबर की सुबह 2:55 बजे श्रीहरिकोटा से GSLV-F17 रॉकेट के जरिए EOS-05 सैटेलाइट को बिल्कुल सही सलामत अंतरिक्ष में पहुंचा दिया गया है।
अपने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए बवाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने छात्रों पर दर्ज सभी एफआईआर रद्द कर दी हैं, लेकिन 2873 दागी लोगों पर पुलिस का शिकंजा कसा रहेगा।
शहर में 1 सितंबर से लागू होने वाले 11 नए नियमों को लेकर स्थानीय लोगों में काफी हलचल है। जानिए आपकी रोजमर्रा की जरूरतों और जेब पर इन नियमों का कैसा असर पड़ेगा।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page