Ujjain News: सावन के दूसरे सोमवार पर महाकाल दर्शन के लिए लाखों भक्त उज्जैन पहुंचे। मंदिर में 13 घंटे में 84.677 क्विंटल लड्डू प्रसाद की बिक्री हुई।

Ujjain News: सावन के दूसरे सोमवार पर उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचे। महाकाल मंदिर में भस्म आरती के बाद भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने देशी घी के लड्डू प्रसाद की जमकर खरीदारी की। मंदिर प्रशासन के अनुसार, 13 घंटे में 84.677 क्विंटल से ज्यादा लड्डू प्रसाद की बिक्री हुई।
13 घंटे में 84 क्विंटल से ज्यादा लड्डू बिके
महाकालेश्वर मंदिर प्रशासन के अनुसार, 9 अगस्त को सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक कुल 84.677 क्विंटल लड्डू प्रसाद बिका। इससे मंदिर समिति को 40 लाख 15 हजार 600 रुपये की आय हुई। सावन के दौरान महाकाल मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के बीच लड्डू प्रसाद की मांग लगातार बनी हुई है।
सावन के दूसरे सोमवार पर उमड़ी भीड़
10 अगस्त को सावन माह के दूसरे सोमवार पर महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सोमवार तड़के भगवान श्री महाकालेश्वर की भस्म आरती की गई। इसके बाद दर्शन के लिए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भक्तों की लंबी कतारें नजर आईं।
महाकाल की दूसरी सवारी आज निकलेगी
श्रावण-भाद्रपद मास में निकलने वाली बाबा महाकाल की सवारियों के क्रम में सोमवार को दूसरी सवारी निकाली जाएगी। इस बार सवारी की विशेष थीम ‘सांस्कृतिक और जनजातीय दलों की प्रस्तुति’ रखी गई है। आलीराजपुर का जनजातीय दल सवारी मार्ग पर पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देगा। रामघाट पर शिप्रा आरती और पूजन के दौरान स्थानीय कलाकारों को भी प्रस्तुति का अवसर मिलेगा।
दो रूपों में दर्शन देंगे बाबा महाकाल
दूसरी सवारी में भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर रजत पालकी में विराजित होंगे, जबकि गजरथ पर भगवान मनमहेश की प्रतिमा नगर भ्रमण करेगी। मंदिर के सभा मंडप में पूजन-अर्चन के बाद शाम 4 बजे पालकी सवारी के लिए रवाना होगी। सवारी में 8 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
हाथी की मौजूदगी को लेकर विशेष सतर्कता
दूसरी सवारी में गजरथ शामिल होने के कारण पुलिस और वन विभाग की टीमों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। पिछली सवारी में कुछ घोड़ों के भीड़ और तेज आवाज से बिदकने के बाद उन्हें सवारी से बाहर किया गया था। अब हाथी की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। 25 लाख रुपये के चेक बाउंस मामले में महू की अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
धनतेरस के साथ ही पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत हो गई है। मध्यप्रदेश के रतलाम स्थित प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर में इस बार करीब 2 करोड़ रुपये के नोटों, 40 देशों की विदेशी करेंसी और सोने-चांदी के आभूषणों से भव्य सजावट की गई है।

MP में किसानों को समय पर खाद देने के लिए CM ने कलेक्टरों को सख्त निर्देश दिए। कम बारिश वाले क्षेत्रों में सर्वे के बाद पात्र किसानों को राहत राशि मिलेगी।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page