बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। 25 लाख रुपये के चेक बाउंस मामले में महू की अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

Mhow News: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। 25 लाख रुपये के चेक बाउंस मामले में महू की अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अदालत ने मुंबई पुलिस को वारंट की तामीली कर अभिनेता को गिरफ्तार करने और अगली सुनवाई से पहले महू न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए हैं।
यह मामला महू निवासी फिल्म फाइनेंसर प्रकाश जाजू की शिकायत से जुड़ा है। शिकायत के मुताबिक, राजपाल यादव और प्रकाश जाजू के बीच 25 लाख रुपये का लेनदेन हुआ था। रकम लौटाने के लिए अभिनेता की ओर से बाद की तारीख के चेक दिए गए, लेकिन बैंक में जमा करने पर खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण चेक बाउंस हो गए। इसके बाद प्रकाश जाजू ने अदालत में शिकायत दर्ज कराई।
मामले की सुनवाई के दौरान राजपाल यादव कई बार अदालत में पेश नहीं हुए। इससे पहले कोर्ट ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। फरियादी पक्ष के वकील राधेश्याम अग्रवाल के मुताबिक, राजपाल यादव मुंबई पुलिस के सामने पेश हुए थे और तय तारीख पर अदालत में आकर जमानत कराने का भरोसा दिया था। हालांकि, निर्धारित समय बीतने के बाद भी वे न तो जमानत कराने पहुंचे और न ही अदालत में पेश हुए।लगातार गैरहाजिर रहने पर फर्स्ट क्लास ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फरहान एम. कुरैशी की अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।
यह केस परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 138 के तहत दर्ज है। यह धारा चेक बाउंस से जुड़े मामलों में लागू होती है। अब आगे की कार्रवाई मुंबई पुलिस की ओर से वारंट की तामीली और अभिनेता की अदालत में पेशी पर निर्भर करेगी।
राजपाल यादव इससे पहले भी चेक बाउंस से जुड़े एक मामले में जेल जा चुके हैं। अप्रैल 2018 में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने राजपाल यादव और उनकी पत्नी राधा यादव को दोषी ठहराते हुए अभिनेता को छह महीने की सजा सुनाई थी। 2019 की शुरुआत में सेशंस कोर्ट ने भी इस फैसले को बरकरार रखा था। इसके अलावा, करीब 9 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान से जुड़े मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद राजपाल यादव ने 5 फरवरी 2026 को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। 12 दिन जेल में रहने के बाद 17 फरवरी को उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई थी।
धनतेरस के साथ ही पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत हो गई है। मध्यप्रदेश के रतलाम स्थित प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर में इस बार करीब 2 करोड़ रुपये के नोटों, 40 देशों की विदेशी करेंसी और सोने-चांदी के आभूषणों से भव्य सजावट की गई है।

MP में किसानों को समय पर खाद देने के लिए CM ने कलेक्टरों को सख्त निर्देश दिए। कम बारिश वाले क्षेत्रों में सर्वे के बाद पात्र किसानों को राहत राशि मिलेगी।

भोपाल में भाजपा की पदयात्रा में नड्डा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोला। CM मोहन यादव ने लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को लेकर कांग्रेस का रिकॉर्ड उठाया।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page