Loading...
Loading...
Ujjain Assistant Engineer Birthday: ज्जैन में बिजली विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर रविकांत मालवीय की जन्मदिन पार्टी चर्चा में है। वायरल वीडियो में वे हाथी पर सवार होकर कार्यालय पहुंचते नजर आ रहे हैं। ढोल-नगाड़ों और फूलों से स्वागत हुआ। इसके बाद नोटों की गड्डियों जैसे डिजाइन वाला केक काटा गया।
Ujjain Assistant Engineer Birthday: उज्जैन स्थित बिजली विभाग के एक कार्यालय में असिस्टेंट इंजीनियर रविकांत मालवीय का जन्मदिन समारोह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। सामने आए वीडियो में अधिकारी हाथी पर बैठकर कार्यालय परिसर में पहुंचते हैं। उनके स्वागत के लिए स्टाफ और अन्य लोग पहले से मौजूद थे। हाथी के कार्यालय पहुंचते ही ढोल-नगाड़े बजने लगे और फूलों की पंखुड़ियां बरसाई गईं। इसके बाद अधिकारी हाथी से नीचे उतरे। समारोह के दौरान हाथी ने अपनी सूंड से माला पहनाई और फिर सूंड उठाकर अधिकारी की ओर अभिवादन किया।
जन्मदिन के मौके पर कार्यालय परिसर में सामान्य माहौल के बजाय खास इंतजाम भी नजर आए। अधिकारी के स्वागत में ढोल बजाए गए और मौजूद लोगों ने फूल बरसाए। इस पूरे आयोजन का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
इस समारोह में काटे गए केक ने भी लोगों का ध्यान खींचा। केक को नोटों की गड्डियों जैसा डिजाइन दिया गया था। हालांकि, सामने आई जानकारी के अनुसार आयोजन से जुड़े लोगों की ओर से यह कहा गया कि केक पर लगाए गए नोट नकली थे। फिर भी सरकारी कार्यालय में इस तरह की सजावट और जन्मदिन समारोह को लेकर सवाल उठ रहे हैं। खासकर तब, जब आयोजन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि जन्मदिन समारोह से ठीक एक दिन पहले असिस्टेंट इंजीनियर रविकांत मालवीय के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। इसके अगले दिन सरकारी कार्यालय में भव्य जन्मदिन समारोह के वीडियो सामने आने के बाद पूरे घटनाक्रम को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं। हालांकि, भ्रष्टाचार से जुड़े आरोपों और जन्मदिन समारोह के बीच किसी सीधे संबंध की पुष्टि नहीं हुई है।
मामला सामने आने के बाद अधीक्षण यंत्री विनोद कुमार मालवीय ने कहा कि सरकारी कार्यालय में इस तरह जन्मदिन मनाना विभाग की गरिमा के अनुरूप नहीं है। उन्होंने बताया कि सहायक यंत्री को नोटिस जारी किया जाएगा। साथ ही, भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए सभी कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।
वहीं, सहायक यंत्री रविकांत मालवीय ने सफाई देते हुए कहा कि जन्मदिन रविवार को कार्यालय की कॉलोनी परिसर में मनाया गया था। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग का कार्यालय 24 घंटे संचालित रहता है, इसलिए इसके लिए अलग से कार्यालय नहीं खुलवाया गया था।

मध्य प्रदेश के कृष्ण भक्तों और बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश के 81 मंदिरों में जन्माष्टमी का भव्य उत्सव मनेगा और 4 सितंबर को अपने भोपाल सीएम हाउस में 1000 नन्हे कान्हा जुटेंगे।
मध्य प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए शानदार खबर आ गई है। कर्मचारी चयन मंडल ने पुलिस विभाग में एसआई और सूबेदार के 507 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है।
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है।
पहली टिप्पणी करने वाले बनें!
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने इंस्टाग्राम पर पाएं।
Join Now