Loading...
Loading...
शाजापुर। जिले में ऑनलाइन कमाई और कमीशन का झांसा देकर एक न्यायालय कर्मचारी से 31 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी योगेश शर्मा की पहचान सांपखेड़ा निवासी सुरेश प्रजापति से एक परिचित के माध्यम से हुई थी। आरोप है कि सुरेश ने उन्हें एक ऑनलाइन कंपनी से जोड़ते हुए बताया कि सामान की डिलीवरी से जुड़े ऑर्डर पूरे करने पर 15 से 20 प्रतिशत तक कमीशन मिलेगा। साथ ही अधिक रकम लगाने पर ज्यादा मुनाफा होने का भरोसा भी दिलाया गया।
पीड़ित ने शुरुआत में अक्टूबर 2025 में अपने बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड के जरिए आरोपी द्वारा बताए गए मोबाइल नंबर और यूपीआई आईडी पर पैसे ट्रांसफर किए। इसके बाद नवंबर 2025 से मार्च 2026 के बीच अलग-अलग बैंक खातों और यूपीआई आईडी में लगातार रकम जमा करवाई गई।
शिकायत के मुताबिक आरोपी के मोबाइल नंबर से जुड़े खाते में 3 लाख 18 हजार 988 रुपये भेजे गए, जबकि अन्य बैंक खातों और यूपीआई आईडी पर 27 लाख 84 हजार 651 रुपये ट्रांसफर किए गए। इस तरह कुल 31 लाख 3 हजार 639 रुपये की राशि जमा करवाई गई।
जब योगेश शर्मा ने अपनी जमा राशि और कमीशन वापस मांगा तो आरोपी उन्हें नए ऑर्डर और अधिक लाभ का हवाला देकर टालता रहा। इसी दौरान उनकी बात एक युवती से कराई गई, जिसने अपना नाम जिया उर्फ अमृता गुप्ता बताया और खुद को संबंधित कंपनी की कर्मचारी बताया।
पीड़ित का आरोप है कि युवती ने भी रकम लौटाने के बजाय बहाने बनाए। बाद में एक अन्य मोबाइल नंबर से संपर्क कर मूलधन और कमीशन वापस पाने के लिए कुल जमा राशि का 30 प्रतिशत अतिरिक्त पैसा जमा करने की मांग की गई।
इसके बाद योगेश शर्मा को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ। उन्होंने 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई और पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और लेन-देन में इस्तेमाल किए गए बैंक खातों, यूपीआई आईडी और मोबाइल नंबरों की जांच की जा रही है।
Shajapur News: शाजापुर के मोल्टा गांव में आवारा कुत्ते के हमले में पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में एंटी-रेबीज उपचार दिया गया।
-1.png)
Crypto Scam: 21 करोड़ की साइबर ठगी मामले में शाजापुर के जिला पंचायत सदस्य जगदीश मालवीय गिरफ्तार हुए। पुलिस के अनुसार उनके खाते में 50 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे।
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है।
पहली टिप्पणी करने वाले बनें!
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने इंस्टाग्राम पर पाएं।
Join Now