Loading...
Loading...
Crypto Scam: 21 करोड़ की साइबर ठगी मामले में शाजापुर के जिला पंचायत सदस्य जगदीश मालवीय गिरफ्तार हुए। पुलिस के अनुसार उनके खाते में 50 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे।
-1.png)
Crypto Scam: मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी साइबर ठगी के मामले में राज्य साइबर पुलिस ने शाजापुर के जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार मालवीय को गिरफ्तार किया है। ग्वालियर के चार्टर्ड अकाउंटेंट से 21.05 करोड़ रुपये की ठगी में आरोपी के खाते में 50 लाख रुपये ट्रांसफर होने का दावा किया गया है।
21 करोड़ की ठगी में हुई गिरफ्तारी
राज्य साइबर पुलिस ग्वालियर जोन की टीम ने मंगलवार रात शाजापुर से जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार मालवीय को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, साइबर ठगी की रकम में से 50 लाख रुपये आरोपी के बैंक खाते में पहुंचे थे। पूछताछ के बाद उसे ग्वालियर ले जाकर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से रिमांड पर लेकर आगे की जांच की जा रही है।
इंटरस्टेट नेटवर्क की जांच तेज
पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने म्यूल बैंक खातों से जुड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क के बारे में अहम जानकारी दी है। इनपुट मिलने के बाद जांच टीम को कर्नाटक और तमिलनाडु भेजा गया है। साइबर पुलिस अब पूरे नेटवर्क और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच में जुटी है।
ऐसे हुई थी 21 करोड़ की ठगी
ग्वालियर निवासी 70 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट अशोक विजयवर्गीय के पास एक महिला ने दिव्या सिंह बनकर संपर्क किया और क्रिप्टोकरेंसी में निवेश पर मोटे मुनाफे का लालच दिया। इसके बाद उन्होंने दिसंबर 2025 से जुलाई 2026 के बीच अलग-अलग खातों में 21 करोड़ 5 लाख 92 हजार रुपये जमा कर दिए। रकम निकालने की कोशिश पर और पैसे मांगे गए, तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ और साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
बैंक खाते से मिला शाजापुर कनेक्शन
एफआईआर के बाद जांच में पुलिस को शाजापुर का एक बैंक खाता मिला, जिसमें 50 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। जांच इसी कड़ी से आगे बढ़ी और पुलिस ने सुंदरसी निवासी जगदीश कुमार मालवीय को हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे भी कई अहम खुलासे हो सकते हैं और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

मध्य प्रदेश के कृष्ण भक्तों और बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश के 81 मंदिरों में जन्माष्टमी का भव्य उत्सव मनेगा और 4 सितंबर को अपने भोपाल सीएम हाउस में 1000 नन्हे कान्हा जुटेंगे।
मध्य प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए शानदार खबर आ गई है। कर्मचारी चयन मंडल ने पुलिस विभाग में एसआई और सूबेदार के 507 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है।
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है।
पहली टिप्पणी करने वाले बनें!
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने इंस्टाग्राम पर पाएं।
Join Now