CM मोहन यादव ने अयोध्या के बाद मथुरा में गोपाल कृष्ण के विराजमान होने की बात कही। उन्होंने MP में गौ-संरक्षण योजनाओं का भी जिक्र किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में आयोजित अखिल भारतीय गोवर्धन पूजा उत्सव में कहा कि भगवान श्रीराम अयोध्या में पूरे वैभव के साथ विराजमान हुए हैं और जल्द ही भगवान गोपाल कृष्ण भी मथुरा में विराजमान होंगे। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने मध्य प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और कृष्ण से जुड़े स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित करने की योजनाओं पर बात की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में गौमाता के संरक्षण और संवर्धन के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुराने कांजी हाउस की जगह 10 हजार गायों की क्षमता वाली हाईटेक गौशालाएं शुरू की जा रही हैं। सरकार दूध उत्पादन बढ़ाने की योजना पर भी काम कर रही है। पशुपालकों को गौपालन के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है।
मोहन यादव ने भगवान श्रीकृष्ण को लोकतंत्र का नायक बताते हुए कहा कि उन्होंने कभी सत्ता हासिल करने का प्रयास नहीं किया। उन्होंने धर्म और सत्य का रास्ता चुना और अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन हर परिस्थिति में साहस बनाए रखने और मुस्कराते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री ने गोवर्धन नाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद कहा कि भगवान कृष्ण का पांच हजार साल पुराना इतिहास आज भी लोगों को सही दिशा दिखाता है। गोवर्धन पर्वत उठाकर उन्होंने इंद्र देव के अभिमान को समाप्त किया और प्रकृति के महत्व को बताया। मुख्यमंत्री ने कर्म आधारित जीवन पद्धति में भगवान कृष्ण को सभी के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
मुख्यमंत्री ने वाराणसी के गंगा घाटों और धार्मिक स्थलों पर हुए विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि विदेशों के राष्ट्राध्यक्षों को भगवद्गीता भेंट कर भारतीय संस्कृति का संदेश दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने नमो घाट पर आयोजित गोवर्धन पूजा में हिस्सा लिया और जनप्रतिनिधियों व नागरिकों से मुलाकात की। कार्यक्रम में पूर्व सांसद डीपी यादव, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल और दयाशंकर यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।
-1.jpg&w=3840&q=75)
CM मोहन यादव ने उज्जैन को 1211 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी। किसानों को 4 गुना मुआवजा और प्रभावित परिवारों को मुफ्त आवास देने की योजना है।

MP में गोवंश की उन्नत नस्ल के लिए 50 एकड़ का केंद्र बनेगा। CM मोहन यादव ने हर साल एक लाख भ्रूण तैयार करने की योजना बताई।

भोपाल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने के बाद शहर में काम शुरू हो गया। CM की बैठक में 10 में से 8 मांगों पर सहमति बनी।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page