Loading...
Loading...
Ujjain Mahakal: फिल्म अभिनेता मनोज जोशी ने शुक्रवार तड़के उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में हिस्सा लिया। उन्होंने आध्यात्मिक अनुभव को अद्भुत बताते हुए देश, समाज और युवाओं की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

Ujjain Mahakal: उज्जैन के प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार सुबह भस्म आरती के दौरान अभिनेता मनोज जोशी भी मौजूद रहे। वो करीब तड़के 3 बजे मंदिर पहुंचे और सुबह लगभग 5:30 बजे तक मंदिर परिसर में रहे। इस दौरान उन्होंने भस्म आरती की पूरी प्रक्रिया में हिस्सा लिया और रुद्रपाठ का श्रवण किया। करीब ढाई घंटे तक मंदिर में रहने के बाद उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए।
भस्म आरती के बाद मनोज जोशी ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि महाकाल की अनुभूति को शब्दों में पूरी तरह व्यक्त करना आसान नहीं है। उन्होंने मंदिर के आध्यात्मिक वातावरण को बेहद प्रभावशाली और दिव्य बताया। साथ ही अभिनेता ने कहा कि भस्म आरती के दौरान उन्हें ऐसा अनुभव हुआ, जिसे वह लंबे समय तक याद रखेंगे।
मनोज जोशी ने भगवान महाकाल की महिमा का जिक्र करते हुए कहा कि महादेव देवों के देव और कालों के काल हैं। उन्होंने कहा कि महाकाल को विश्व की शक्ति और मंगल से जोड़कर देखा जाता है। दर्शन के बाद अभिनेता ने भगवान महाकाल से देश और समाज की सुख-शांति की कामना की।
वहीं मनोज जोशी ने खास तौर पर देश के युवाओं के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कामना की कि युवा शक्ति और ऊर्जा से भरपूर रहें और देश को आगे बढ़ाने में सकारात्मक भूमिका निभाएं। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित को प्राथमिकता देने और देश के विकास में योगदान देने की भावना पर भी जोर दिया।
बता दें मनोज जोशी के मंदिर पहुंचने पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया। सहायक प्रशासक आशीष फलवाड़िया ने उन्हें सम्मानित किया। भस्म आरती के बाद मंदिर समिति की ओर से अभिनेता को भगवान महाकाल का प्रसाद और स्मृति चिह्न भी भेंट किया गया।
इंदौर और आसपास के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इंदौर से भोपाल, उज्जैन, मांडू और निमाड़ के लिए 26 नई ग्रीन लाइन इलेक्ट्रिक बसें जल्द शुरू होने वाली हैं।
मध्य प्रदेश के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सितंबर में भोपाल में दो दिवसीय चिंतन शिविर करने जा रहे हैं, जिसमें सभी मंत्री और जिले के अफसर शामिल होंगे।
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है।
पहली टिप्पणी करने वाले बनें!
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने इंस्टाग्राम पर पाएं।
Join Now