उज्जैन की केंद्रीय भैरवगढ़ जेल में भी नवरात्रि का अलग रंग देखने को मिल रहा है।
.jpg&w=3840&q=75)
Ujjain News। देशभर में शारदीय नवरात्रि की धूम है। कहीं भव्य पंडाल सजाए गए हैं, तो कहीं गरबा और डांडिया की रौनक है। इसी बीच उज्जैन की केंद्रीय भैरवगढ़ जेल में भी नवरात्रि का अलग रंग देखने को मिल रहा है। यहां 647 पुरुष और महिला बंदियों ने नौ दिन का व्रत रखा है। शाम होते ही जेल परिसर गरबा और डांडिया की थाप से गूंज उठता है। खास बात यह है कि कुछ पुरुष बंदी महिला वेशभूषा पहनकर गरबा करते हैं।
जेल अधीक्षक मनोज कुमार साहू के अनुसार, नवरात्रि में कुल 647 बंदी उपवास रखकर मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं। इनमें 603 पुरुष और 44 महिला बंदी शामिल हैं। जेल परिसर के खंड-अ और खंड-ब में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। यहां सुबह 6 बजे से पूजा-पाठ शुरू हो जाता है। बंदी जेल परिसर स्थित पद्मावती माता मंदिर में भी दर्शन करते हैं।
भैरवगढ़ जेल में शाम करीब 6:30 बजे आरती के बाद गरबा शुरू होता है, जो लगभग एक घंटे तक चलता है। इस आयोजन में करीब 25 बंदी हिस्सा लेते हैं। खास बात यह है कि गरबा किसी म्यूजिक प्लेयर की धुन पर नहीं, बल्कि बंदियों के अपने बैंड और उनके गाए गीतों पर होता है। कुछ पुरुष बंदी महिला वेशभूषा पहनकर भी डांडिया करते हैं।
नवरात्रि में उपवास कर रहे बंदियों के लिए जेल प्रशासन ने विशेष खानपान की व्यवस्था की है। उन्हें साबूदाने की खिचड़ी, मूंगफली, चिप्स और अन्य फलाहार दिया जा रहा है। सुबह चाय के साथ करीब 200 ग्राम दूध और दो केले भी उपलब्ध कराए जाते हैं।
जेल में फिलहाल कुल 2043 बंदी हैं। इनमें 1951 पुरुष और 92 महिला बंदी शामिल हैं। इसके अलावा तीन बच्चे भी जेल परिसर में हैं। नवरात्रि के दौरान पूजा, आरती, व्रत और गरबा के आयोजन के जरिए बंदियों को अपनी धार्मिक आस्था से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।
.jpg&w=3840&q=75)
मां तुलजा भवानी और मां चामुंडा के दरबार को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया है। सुबह ब्रह्म मुहूर्त में माता की आरती हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
.jpg&w=3840&q=75)
नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन नौ दिनों में देवी दुर्गा और महिषासुर के बीच युद्ध हुआ था।

मंडला के टाटरी इलाके में सीएम मोहन यादव ने अचानक स्कूल पहुंचकर सबको चौंका दिया। उन्होंने बच्चों से पूछा कि भैया, पढ़ाई कैसी चल रही है?
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page