Spurious liquor case : गुजरात के भावनगर में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले की जांच का कनेक्शन मध्य प्रदेश से जुड़ता दिख रहा है। पुलिस ने उज्जैन से रईस नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Spurious liquor case: गुजरात के भावनगर में कथित जहरीली शराब पीने से मौतों का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। जिसमें अब तक 11 लोगों की मौत की जानकारी भी सामने आई है, जबकि 20 से ज्यादा लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की बात कही जा रही है। जांच में इस मामले के तार मध्य प्रदेश से जुड़ें मिले है। गुजरात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उज्जैन से रईस नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, रईस पर गुजरात में अवैध शराब की सप्लाई से जुड़े होने का आरोप है। बताया जा रहा है कि वह कई महीनों से गुजरात के अलग-अलग इलाकों में शराब पहुंचाने के नेटवर्क से जुड़ा था। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि शराब की सप्लाई का पूरा नेटवर्क कैसे काम करता था और इसमें मध्य प्रदेश के अलावा किन-किन इलाकों के लोग शामिल हैं।
वहीं जांच में मुरैना निवासी नरेंद्र यादव उर्फ 'डॉक्टर' का नाम भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार, कथित तौर पर अवैध शराब तैयार करने में उसकी भूमिका अहम थी। इसी वजह से उसे 'डॉक्टर' नाम से बुलाए जाने की बात सामने आई है। पुलिस का दावा है कि रईस के संपर्क में आने के बाद नरेंद्र गुजरात गया था, जहां कथित तौर पर शराब तैयार करने और सप्लाई से जुड़ी गतिविधियां की गईं। हालांकि, नरेंद्र के परिवार ने इन आरोपों को खारिज किया है। परिजनों का कहना है कि वह मजदूरी करता था और 15 अगस्त को पहली बार गुजरात गया था।
पुलिस जांच के मुताबिक, नरेंद्र ने भी कथित तौर पर वही शराब पी थी, जिसे तैयार करने में उसकी भूमिका बताई जा रही है। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। उसके शव का पोस्टमार्टम मुरैना में कराया गया है। अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मेडिकल रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत की वास्तविक वजह की जांच कर रही है।
जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपियों ने कथित तौर पर करीब 25 पेटी अवैध शराब तैयार की थी। इस शराब की सप्लाई गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में किए जाने की आशंका है। पुलिस अब शराब बनाने में इस्तेमाल सामग्री, सप्लाई चैन और पैसों के लेनदेन की भी जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि जहरीली शराब में ऐसा क्या मिला था, जिससे लोगों की तबीयत बिगड़ी और मौतें हुईं।
मध्य प्रदेश और गुजरात की सीमाओं से जुड़े इलाकों में अवैध शराब की आवाजाही पहले भी पुलिस के लिए चुनौती रही है। भावनगर मामले में सामने आए मध्य प्रदेश कनेक्शन के बाद जांच एजेंसियों का फोकस अब सप्लाई नेटवर्क पर है।
फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच पूरी होने के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि जहरीली शराब तैयार करने और गुजरात तक पहुंचाने में कितने लोग शामिल थे और इस नेटवर्क का संचालन कहां से किया जा रहा था।

भोपाल शहर में शिक्षक भर्ती के पदों को बढ़ाने को लेकर चल रहे धरने पर बड़ी खबर है। सरकार ने साफ कह दिया है कि रिजल्ट के बाद पद नहीं बढ़ेंगे। उधर भूख हड़ताल पर बैठे युवाओं की तबीयत बिगड़ गई है।

मध्य प्रदेश के कृष्ण भक्तों और बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश के 81 मंदिरों में जन्माष्टमी का भव्य उत्सव मनेगा और 4 सितंबर को अपने भोपाल सीएम हाउस में 1000 नन्हे कान्हा जुटेंगे।
मध्य प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए शानदार खबर आ गई है। कर्मचारी चयन मंडल ने पुलिस विभाग में एसआई और सूबेदार के 507 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page