सागर वालों के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहा। कूनो से 2 चीते अब अपने नौरादेही के जंगलों में आ चुके हैं, जिससे इलाके में रौनक बढ़ जाएगी।

सागर जिले के मुहली में आज सच में गजब की रौनक रही , जैसे सब कुछ एकदम सेट हो गया हो। ‘वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह’ के समापन पर, अपने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद यहीं आ गए थे। फिर बातों ही बातों में सीएम साहब ने विपक्ष की मजे लेते हुए बोल ही दिया, “एक पप्पू हमारे यहां है , जो मानता ही नहीं है।” अपने देसी अंदाज में उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया अपने भारत की तरफ देख रही है, इसलिए भगवान ऐसे लोगों को थोड़ी सद्बुद्धि दे ,बस।
अपने नौरादेही (वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व) के लिए आज का दिन बहुत ही बड़ा रहा । कूनो नेशनल पार्क से लाए गए 2 चीतों को आज अपने मुहली रेंज में छोड़ दिया गया। वन विभाग वालों ने इन चीतों के रहने, यानी ठिकाने के लिए, मुहली रेंज में 5 बोमा (बाड़े) शानदार तरीके से तैयार किए थे। और सीएम मोहन यादव ने खुद अपने हाथों से , उन्हें उन बोमा में रिलीज भी किया।
चीतों के आने से सिर्फ जंगल नहीं , बल्कि अपना पूरा बुंदेलखंड भी खुशहाल होगा। अपने कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत जी ने बताया कि नौरादेही में चीतों के दौड़ने से सागर और पूरे बुंदेलखंड में पर्यटन एकदम से रफ्तार पकड़ लेगा। जब बाहर वाले लोग इन्हें देखने आएंगे, तो अपने इलाके के लोगों की कमाई भी खूब होगी, और रोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे।
रहली के विधायक गोपाल भार्गव जी ने भी मंच से अपने युवाओं की बात उठाई। उन्होंने कहा कि मुहली में एक गाइड ट्रेनिंग सेंटर खोला जाए, जहां अपने लड़के अलग अलग भाषाएं सीख करके गाइड बन सकें। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि जिन परिवारों को जंगल से हटाया गया है, उन्हें छोटे मोटे उद्योग शुरू करने के लिए सरकार की तरफ से पक्की मदद मिलनी चाहिए।
अब अपना मध्य प्रदेश चीतों के मामले में सबसे आगे निकल आया है। नौरादेही में इन 2 चीतों के आने के बाद, अपने प्रदेश में कूनो नेशनल पार्क, गांधी सागर अभयारण्य और वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व (नौरादेही) — चीतों के 3 सबसे बड़े और प्रमुख ठिकाने बन गए हैं। यह अपने एमपी के लिए बड़ी गर्व वाली बात है , सच में।
इन नए मेहमानों की देखभाल में कोई कमी न रहे , इसलिए वन विभाग ने 439 हेक्टेयर का एक बहुत बड़ा इलाका सिर्फ सुरक्षा और निगरानी के लिए तय कर दिया है। इसी 439 हेक्टेयर वाले इलाके में वन विभाग की टीम 24 घंटे तैनात रहेगी, और चीतों के खाने पीने से लेकर उनकी सेहत तक, हर चीज पर नजर पैनी रखी जाएगी।
देवास कलेक्टर ने स्वामित्व योजना के काम में लापरवाही पर तीन परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवाएं समाप्त कर दीं।

: उज्जैन में विनोद कुमार को अंतिम विदाई दी गई। आराधना भवन में श्रद्धांजलि के बाद चक्रतीर्थ पर संस्कार होगा।

भोपाल और इंदौर वालों के लिए तो आज दिनभर मौसम साफ रहेगा, लेकिन एमपी के 15 जिलों में अचानक बारिश होने वाली है।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page