Loading...
Loading...
Neemuch News: नीमच कैंट पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
Neemuch News: नीमच शहर में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए नीमच कैंट थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 2 लाख रुपये कीमत की चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
100 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली
मामला 1 अगस्त 2026 का है, जब कोटक महिंद्रा बैंक में कार्यरत दीपक डगवार ने नीमच कैंट थाने में मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि बैंक कार्यालय के बाहर खड़ी उनकी बाइक अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान घटनास्थल और आसपास लगे करीब 100 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई।
साइबर सेल और मुखबिर की मदद से आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने CCTV फुटेज के साथ साइबर सेल की तकनीकी सहायता और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने साहिल पिता अय्यूब पठान निवासी एकता कॉलोनी, नीमच को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने एक साथी के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की।
आरोपी की निशानदेही पर चार बाइक बरामद
पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं। पुलिस के अनुसार बरामद वाहनों की कुल कीमत करीब 2 लाख रुपये है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी दिन के समय शहर में घूमकर बाइक की रेकी करते थे और खासतौर पर पुरानी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाते थे।
CCTV से बचने के लिए ढंकते थे चेहरा
पुलिस के मुताबिक आरोपी वारदात के दौरान अपना चेहरा ढंककर रखते थे, ताकि CCTV कैमरों में उनकी पहचान न हो सके। मौका मिलते ही वे मोटरसाइकिल चोरी कर फरार हो जाते थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने इससे पहले कितनी अन्य वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।
एक आरोपी फरार, तलाश जारी
मामले में आरोपी का साथी गोलू निवासी निम्बाहेड़ा अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस अन्य चोरी की घटनाओं से भी आरोपी के कनेक्शन की जांच कर रही है।

मध्य प्रदेश के कृष्ण भक्तों और बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश के 81 मंदिरों में जन्माष्टमी का भव्य उत्सव मनेगा और 4 सितंबर को अपने भोपाल सीएम हाउस में 1000 नन्हे कान्हा जुटेंगे।
मध्य प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए शानदार खबर आ गई है। कर्मचारी चयन मंडल ने पुलिस विभाग में एसआई और सूबेदार के 507 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है।
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है।
पहली टिप्पणी करने वाले बनें!
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने इंस्टाग्राम पर पाएं।
Join Now