Loading...
Loading...
MP News: इंदौर में घूमने पहुंची जर्मनी की एक महिला ने सिक्योरिटी गार्ड पर अश्लील हरकत और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
.jpg)
MP News : मध्य प्रदेश के इंदौर घूमने आई जर्मनी की महिला के साथ गांधी हॉल परिसर में कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला इमारत और वहां लगी प्रदर्शनी की तस्वीरें खींच रही थी। इसी दौरान परिसर में तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड उसके पास पहुंचा और कथित तौर पर अश्लील हरकत करने लगा। महिला ने आरोपी की हरकत का विरोध किया और जोर-जोर से आवाज लगानी शुरू कर दी। शोर सुनकर आरोपी वहां से भाग निकला।
बता दें पीड़िता जर्मनी की रहने वाली है और उसे हिंदी बोलने में परेशानी हो रही थी। ऐसे में उसने लोगों को घटना समझाने के लिए आरोपी की यूनिफॉर्म और उसके व्हिसल कॉर्ड की ओर इशारा किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने संदिग्ध सिक्योरिटी गार्ड को हिरासत में लेकर महिला के सामने पेश किया, जहां पीड़िता ने उसकी पहचान कर ली।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान दीपक के रूप में हुई है। वह मूल रूप से नसरुल्लागंज का रहने वाला बताया जा रहा है। उसने करीब एक महीने पहले राजेंद्र नगर क्षेत्र की एक सिक्योरिटी कंपनी के जरिए नौकरी शुरू की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में कानूनी कार्रवाई के बाद उसे जेल भेजे जाने की जानकारी सामने आई है।
जानकारी अनुसार, पीड़िता बर्लिन की रहने वाली बताई गई है। वह करीब एक महीने पहले दिल्ली आई थी और वहां एक जर्मन डेवलपमेंट कंपनी से जुड़ी हुई थी। शुक्रवार को वह इंदौर पहुंची थी और विजय नगर क्षेत्र के एक होटल में ठहरी थी। घटना के बाद पुलिस ने महिला को सुरक्षित होटल पहुंचाया। बाद में वह दिल्ली लौट गई।
इंदौर में विदेशी पर्यटक के साथ सामने आया यह मामला शहर की सुरक्षा और पर्यटन स्थलों पर निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े करता है। घटना ने खासतौर पर पर्यटकों की सुरक्षा के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों पर तैनात सुरक्षा कर्मचारियों के व्यवहार, जिम्मेदारी और निगरानी को लेकर भी चिंता बढ़ाई है।

भोपाल शहर में शिक्षक भर्ती के पदों को बढ़ाने को लेकर चल रहे धरने पर बड़ी खबर है। सरकार ने साफ कह दिया है कि रिजल्ट के बाद पद नहीं बढ़ेंगे। उधर भूख हड़ताल पर बैठे युवाओं की तबीयत बिगड़ गई है।

मध्य प्रदेश के कृष्ण भक्तों और बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश के 81 मंदिरों में जन्माष्टमी का भव्य उत्सव मनेगा और 4 सितंबर को अपने भोपाल सीएम हाउस में 1000 नन्हे कान्हा जुटेंगे।
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है।
पहली टिप्पणी करने वाले बनें!
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने इंस्टाग्राम पर पाएं।
Join Now