मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था और जन-भागीदारी को मजबूत करने वाले कई अहम प्रस्ताव मंजूर किए गए हैं। इनमें वन समितियों को लाभांश देने, होमस्टे योजना और पुलिसकर्मियों के प्रमोशन से जुड़े फैसले शामिल हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक हुई, इसमें स्थानीय लोग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और जन-भागीदारी को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए, ये बात बार बार कही गई कि सरकार का नया टाइप यह देखेगा कि प्रशासनिक फैसलों का फायदा सच में ज़मीनी सतह तक, जनता तक पहुँच पाए। मंत्री उदय प्रताप सिंह ने इन सारी बातों का थोड़ा बहुत विस्तार से मीडिया को समझाया, जैसे कि क्या-क्या हुआ है और क्यों हुआ है।
कैबिनेट की बैठक में वनांचल और गांवों के इलाकों में आर्थिक, स्वावलंबन की दिशा में बड़े कदम उठाए गए हैं। वन प्रबंधन समितियों को लाभांश देने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है, ताकि वनों से जुड़े स्थानीय लोगों को वनोपज वाली आय का प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ मिल सके। इसके साथ ही, पर्यटन बोर्ड की होमस्टे योजना के अंतर्गत लगभग 1,000 लाभार्थियों को कौशल प्रशिक्षण दिलाया जाएगा, ताकि ग्रामीण परिवार अपने घरों को पर्यटक ठहराव के हिसाब से बेहतर, आधुनिक रूप में बदलकर अतिरिक्त कमाई कर सकें।
अब प्रदेश में 80वें स्वतंत्रता दिवस को व्यापक और भव्य ढंग से मनाने की योजना बनाई गई है। इस मौके पर हर जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संदेश पढ़कर सुनाया जाएगा, और लोगों को सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। दरअसल सरकार का फोकस यही है कि विकास की धार को, स्थानीय स्तर पर लोगों के पास तक पहुंचाया जाए और आमजन को शासन की नीतियों से सीधे तौर पर जोड़ दिया जाए।
इसके अलावा, राज्य में बुनियादी ढांचे और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई अन्य प्रस्तावों पर भी मुहर लगाई गई है। भोपाल-विदिशा मार्ग को चार लेन (फोरलेन) में बदलने की मंजूरी मिली है, जिससे सांची और विदिशा के बीच व्यापार और परिवहन में आसानी आएगी। किसानों के लिए प्रतिदिन 10 घंटे बिजली देने की बात दोहराई गई है, और कृषक कल्याण वर्ष के तहत दुग्ध उत्पादन, यानी श्वेत क्रांति को भी आगे बढ़ाने पर जोर है।
इधर, इछावर में सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट के लिए 28 हेक्टेयर जमीन देने का फैसला किया गया है, 58 कैडर के 27,534 पुलिसकर्मियों को पदोन्नति दी जाएगी। खंडवा से प्रदेश का पहला औद्योगिक सुरक्षा बल शुरू करने, रानी अवंती बाई पुरस्कार की राशि को 4 लाख रुपये तक करने, और देवास पटाखा फैक्ट्री हादसे की न्यायिक जांच कराने के निर्णय पर भी कैबिनेट ने अपनी सहमति दी है।

भोपाल शहर में शिक्षक भर्ती के पदों को बढ़ाने को लेकर चल रहे धरने पर बड़ी खबर है। सरकार ने साफ कह दिया है कि रिजल्ट के बाद पद नहीं बढ़ेंगे। उधर भूख हड़ताल पर बैठे युवाओं की तबीयत बिगड़ गई है।

मध्य प्रदेश के कृष्ण भक्तों और बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश के 81 मंदिरों में जन्माष्टमी का भव्य उत्सव मनेगा और 4 सितंबर को अपने भोपाल सीएम हाउस में 1000 नन्हे कान्हा जुटेंगे।
मध्य प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए शानदार खबर आ गई है। कर्मचारी चयन मंडल ने पुलिस विभाग में एसआई और सूबेदार के 507 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page