भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मानसूनी गतिविधियों के तेज होने के बीच हिमाचल प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के लिए ऑरेंज अलर्ट तथा दिल्ली समेत 20 से अधिक राज्यों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मानसूनी गतिविधियों के अचानक तेज होने, और फिर से पूरे देश में नमी बढ़ने के हिसाब से कई राज्यों के लिए भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट दे दिया है, कुछ जगहों पर तो अलर्ट ऐसे हैं कि प्रशासन को भी एक्टिव होना पड़ रहा। हिमाचल प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में अत्यधिक वर्षा की आशंका देखते हुए ऑरेंज अलर्ट लागू किया गया है… वहीं दिल्ली, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और आसपास के दो दर्जन से ज्यादा राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे के अंदर मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश ने नदियों का जलस्तर तेजी से ऊपर खींच लिया है, नतीजा ये कि मैदानी इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बन रही है, या फिर बनने की संभावना बढ़ी हुई है।
मध्य प्रदेश के ऊपर एक मजबूत कम दबाव का क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) सक्रिय होने, और मानसूनी ट्रफ के नमी लाने के कारण मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य में मानसूनी गतिविधियां 14 अगस्त तक बनी रहेंगी। आज प्रदेश के नीमच, मंदसौर, रतलाम, अलीराजपुर, आगर मालवा, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, श्योपुर और मुरैना जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, साथ ही कुछ जगहों पर ज्यादा तेज असर की भी आशंका जताई गई है। उधर, राजधानी भोपाल में बीते 24 घंटे में 7 इंच से ज्यादा पानी बरसा। इसके बाद निचले इलाकों के लगभग 1,000 से अधिक मकानों के आसपास 5 फीट तक पानी भर गया। ऐसे में प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नर्सरी से 12वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में दो दिनों का अवकाश घोषित कर दिया है। (कई इलाकों में अभी भी जलभराव जारी बताया गया)
राजस्थान में मानसूनी वर्षा ने पूरे इलाके को प्रभावित कर दिया है। हाड़ौती क्षेत्र के कोटा, बारां, बूंदी और झालावाड़ जिलों में पिछले 24 घंटे में कुछ स्थानों पर 12 इंच तक भारी बारिश दर्ज की गई। जलाशयों में लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कालीसिंध और छापी बांधों के गेट खोलने पड़े, जिससे नीचे के इलाकों में पानी बढ़ गया और बाढ़ की जैसी स्थिति बन गई है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 17 जिलों में येलो अलर्ट जारी किए गए हैं।
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर सीधे उत्तर प्रदेश के मैदानी हिस्सों में दिख रहा है। गंगा और यमुना समेत करीब 10 नदियां उफान पर हैं, इसलिए फर्रूखाबाद और बिजनौर में गंगा का पानी राष्ट्रीय राजमार्ग तक पहुँच गया। इस वजह से लगभग 40 गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं, कई घरों में पानी घुसने की खबरें भी हैं। फर्रूखाबाद में तेज बहाव के कारण कई मकान प्रभावित हुए हैं। दूसरी तरफ, उत्तराखंड के चंपावत जिले में भूस्खलन की घटना सामने आई है। बाराकोट के बागधारा के पास पहाड़ी से भारी मलबा सड़क पर गिरने के बाद लोहाघाट-पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे पूरी तरह बंद हो गया। फिलहाल रास्ता साफ करने का काम तेज़ी से चल रहा है, ताकि आवाजाही दोबारा शुरू हो सके।
मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट प्रभावी है। वहीं दिल्ली, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, पश्चिमी राजस्थान, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, गोवा, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है, और जरूरी सावधानी बरतने को कहा गया है।

भोपाल शहर में शिक्षक भर्ती के पदों को बढ़ाने को लेकर चल रहे धरने पर बड़ी खबर है। सरकार ने साफ कह दिया है कि रिजल्ट के बाद पद नहीं बढ़ेंगे। उधर भूख हड़ताल पर बैठे युवाओं की तबीयत बिगड़ गई है।

मध्य प्रदेश के कृष्ण भक्तों और बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश के 81 मंदिरों में जन्माष्टमी का भव्य उत्सव मनेगा और 4 सितंबर को अपने भोपाल सीएम हाउस में 1000 नन्हे कान्हा जुटेंगे।
मध्य प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए शानदार खबर आ गई है। कर्मचारी चयन मंडल ने पुलिस विभाग में एसआई और सूबेदार के 507 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page