Loading...
Loading...
Mandsaur News: मंदसौर जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्र बदहाल व्यवस्थाओं के विरोध में गेट पर धरने पर बैठे। कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर उनकी शिकायतें सुनीं।
Mandsaur News: मंदसौर के जवाहर नवोदय विद्यालय में बदहाल व्यवस्थाओं से नाराज छात्रों ने स्कूल के मुख्य गेट पर धरना देकर जमकर नारेबाजी की। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने स्थानीय अधिकारियों से बात करने से इनकार कर दिया। छात्रों की मांग पर कलेक्टर दिव्यांक सिंह खुद मौके पर पहुंचे और उनसे बंद कमरे में बातचीत की।
स्कूल गेट पर धरने पर बैठे छात्र
बदहाल व्यवस्थाओं से नाराज छात्र स्कूल परिसर से बाहर निकल आए और मुख्य गेट पर बैठ गए। छात्रों ने करीब एक घंटे तक नारेबाजी कर अपनी नाराजगी जताई। प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाने का प्रयास किया।
कलेक्टर के सामने ही रखी अपनी बात
छात्रों ने स्थानीय अधिकारियों से बातचीत करने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि वे अपनी समस्याएं सीधे कलेक्टर के सामने ही रखेंगे। छात्रों के प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर मंदसौर कलेक्टर दिव्यांक सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों को समझाकर स्कूल परिसर के अंदर ले गए और बंद कमरे में उनकी समस्याएं सुनीं।
पीने के पानी और खाने को लेकर शिकायत
बातचीत के दौरान छात्रों ने स्कूल की व्यवस्थाओं को लेकर कई शिकायतें कलेक्टर के सामने रखीं। छात्रों ने बताया कि स्कूल में पीने के साफ पानी की समस्या बनी हुई है। इसके अलावा भोजन की गुणवत्ता को लेकर भी उन्होंने नाराजगी जताई और घटिया खाना दिए जाने की शिकायत की।
शिक्षकों और पढ़ाई को लेकर भी उठाए सवाल
छात्रों ने अध्यापन व्यवस्था और शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं की जानकारी भी कलेक्टर को दी। छात्रों ने स्कूल में बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने और उनकी शिकायतों का जल्द समाधान करने की मांग की।
कलेक्टर ने दिया समस्याएं दूर करने का आश्वासन
छात्रों की शिकायतें सुनने के बाद कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने स्कूल प्रशासन और संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी समस्याओं का जल्द निराकरण कराने का आश्वासन दिया।

मध्य प्रदेश के कृष्ण भक्तों और बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश के 81 मंदिरों में जन्माष्टमी का भव्य उत्सव मनेगा और 4 सितंबर को अपने भोपाल सीएम हाउस में 1000 नन्हे कान्हा जुटेंगे।
मध्य प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए शानदार खबर आ गई है। कर्मचारी चयन मंडल ने पुलिस विभाग में एसआई और सूबेदार के 507 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है।
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है।
पहली टिप्पणी करने वाले बनें!
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने इंस्टाग्राम पर पाएं।
Join Now