Loading...
Loading...
Mandsaur News: मंदसौर कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में करीब एक साल से फरार चल रहे इनामी आरोपी रशीद मेवाती को गिरफ्तार किया है।
Mandsaur News: मंदसौर सिटी कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में करीब एक साल से फरार चल रहे इनामी आरोपी रशीद मेवाती को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने इनाम घोषित किया था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा।
एक साल से फरार था आरोपी
पुलिस के अनुसार, 5 सितंबर 2025 को जावेद पिता जाकिर शाह निवासी नयापुरा मंदसौर की रिपोर्ट पर सात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, जान से मारने की धमकी और गाली-गलौज सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। मामले में छह आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि रशीद पिता मम्मू खां मेवाती घटना के बाद से फरार था।
गिरफ्तारी पर घोषित था इनाम
फरार आरोपी रशीद मेवाती की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक मंदसौर की ओर से इनाम घोषित किया गया था। पुलिस की टीम लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान कोतवाली पुलिस को मुखबिर से उसके संबंध में महत्वपूर्ण सूचना मिली।
मुखबिर की सूचना पर दबोचा
सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
छह आरोपी पहले हो चुके हैं गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस रफीक उस्ताद, सिद्दीक मेवाती, समीर उस्ताद मेवाती, सोहेल मेवाती, सेन मेवाती और हसनेन मेवाती को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। रशीद की गिरफ्तारी के बाद मामले में फरार आरोपी को पकड़ने की कार्रवाई पूरी हुई।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, सउनि अनिल चौधरी, प्रधान आरक्षक विनोद नामदेव, आरक्षक हरीश राठौड़, अरुण मालवीय, आशुतोष गिरी और शैलेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मध्य प्रदेश के कृष्ण भक्तों और बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश के 81 मंदिरों में जन्माष्टमी का भव्य उत्सव मनेगा और 4 सितंबर को अपने भोपाल सीएम हाउस में 1000 नन्हे कान्हा जुटेंगे।
मध्य प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए शानदार खबर आ गई है। कर्मचारी चयन मंडल ने पुलिस विभाग में एसआई और सूबेदार के 507 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है।
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है।
पहली टिप्पणी करने वाले बनें!
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने इंस्टाग्राम पर पाएं।
Join Now