Khargone News: खरगोन की 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान देवास के निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Khargone News: खरगोन जिले की 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा की कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के समय छात्रा घर पर अकेली थी, जबकि परिवार के सदस्य खेत पर गए हुए थे। जहर सेवन के बाद वह घर से कुछ दूरी पर जाकर गिर गई। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घर में अकेली थी छात्रा
जानकारी के अनुसार घटना के समय छात्रा तनीषा बघेल घर पर अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य खेत पर काम करने गए थे। इसी दौरान उसने कथित तौर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद वह घर से बाहर निकली और थोड़ी दूरी पर जाकर गिर गई।
ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल
रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने छात्रा को जमीन पर पड़ा देखा और तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन पहले उसे खरगोन अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने देवास के उज्जैन रोड स्थित निजी अस्पताल रेफर किया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पिता बोले- किसी परेशानी की जानकारी नहीं थी
मृतका के पिता भगवान सिंह बघेल ने बताया कि तनीषा कॉलेज की छात्रा थी। पिछले कुछ दिनों से वह नियमित कॉलेज नहीं जा रही थी, लेकिन परिवार को किसी तनाव या परेशानी की जानकारी नहीं थी। घटना वाले दिन भी उसने सुबह चाय बनाकर उन्हें खेत के लिए विदा किया था और सब कुछ सामान्य लग रहा था।
पुलिस कर रही जांच
घटना की सूचना मिलने पर बीएनपी थाना पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बालाघाट जिले के सुदूर गांवों के लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। 40 साल के खौफ के बाद अब अपने गांवों में डॉक्टर घर-घर जाकर इलाज कर रहे हैं और नई सड़कें बन रही हैं।

भोपाल शहर में शिक्षक भर्ती के पदों को बढ़ाने को लेकर चल रहे धरने पर बड़ी खबर है। सरकार ने साफ कह दिया है कि रिजल्ट के बाद पद नहीं बढ़ेंगे। उधर भूख हड़ताल पर बैठे युवाओं की तबीयत बिगड़ गई है।

मध्य प्रदेश के कृष्ण भक्तों और बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश के 81 मंदिरों में जन्माष्टमी का भव्य उत्सव मनेगा और 4 सितंबर को अपने भोपाल सीएम हाउस में 1000 नन्हे कान्हा जुटेंगे।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page