Dewas News: देवास के कांटाफोड़ में शराब के नशे में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फंदे पर लटकाया, लेकिन पोस्टमार्टम से हत्या का खुलासा हो गया।

Dewas News: देवास जिले के कांटाफोड़ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शराब के नशे में पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए महिला के शव को साड़ी के फंदे से लटका दिया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला हत्या का राज
कांटाफोड़ थाना प्रभारी अभिषेक गौतम ने बताया कि 4 अगस्त को सूचना मिली थी कि वार्ड क्रमांक-14 निवासी 32 वर्षीय सुनीता भील ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम के दौरान महिला के शरीर पर कई चोटों के निशान मिले। डॉक्टरों की अंतिम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि उसकी मौत फांसी से नहीं, बल्कि मारपीट के दौरान लगी गंभीर चोटों के कारण हुई थी।
बेटी और परिजनों के बयान से खुली सच्चाई
पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और परिजनों के साथ घटना के समय घर में मौजूद बच्ची के बयान दर्ज किए। जांच में सामने आया कि आरोपी जितेंद्र भील शराब के नशे में घर पहुंचा था। किसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हुआ, जिसके बाद उसने सुनीता के साथ बेरहमी से मारपीट की। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या छिपाने के लिए रची आत्महत्या की साजिश
पत्नी की मौत के बाद आरोपी घबरा गया। पुलिस से बचने के लिए उसने साड़ी का फंदा बनाकर महिला के शव को घर की छत से लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या का लगे। शुरुआती सूचना भी आत्महत्या की ही दी गई थी, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट और पुलिस जांच में आरोपी की साजिश का खुलासा हो गया।
आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी
पुलिस ने भौतिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी जितेंद्र भील के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है ताकि घटना से जुड़ी पूरी सच्चाई सामने आ सके।

शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी पर सोमवार को उज्जैन में सदियों पुरानी नगर पूजा की परंपरा निभाई जा रही है।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव और मंत्री तुलसीराम सिलावट कॉन्क्लेव में मौजूद रहे। मालवा के सोया उद्योग की बातें और सम्मान समारोह पढ़ें।

मखाना आज हेल्दी स्नैक के तौर पर काफी पसंद किया जाता है। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और कैल्शियम, मैग्नीशियम व फॉस्फोरस जैसे खनिज पाए जाते हैं।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page