मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में सड़क की बदहाल स्थिति के चलते एक बुजुर्ग मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए परिजनों को खटिया का सहारा लेना पड़ा।
Singrauli News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में सड़क की बदहाल स्थिति के चलते एक बुजुर्ग मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए परिजनों को खटिया का सहारा लेना पड़ा। देवसर जनपद पंचायत के महरेल गांव के हरनाडोल मोहल्ले में शुक्रवार को 75 वर्षीय जसपाल प्रजापति की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। परिजनों ने एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन गांव पहुंची एंबुलेंस कीचड़ में फंस गई। इसके बाद परिजन बुजुर्ग को खटिया पर लिटाकर कंधों के सहारे मुख्य रास्ते तक ले गए। घटना का वीडियो शनिवार को सामने आया है।
हरनाडोल जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर स्थित आदिवासी बहुल क्षेत्र है। महरेल गांव के भाटी गांव से हरनाडोल मोहल्ले तक करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क बनी हुई है, लेकिन इसके आगे का रास्ता अधूरा है। बरसात के दौरान कच्चा रास्ता कीचड़ से भर जाता है और लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
शुक्रवार को जसपाल प्रजापति को सांस लेने में परेशानी होने पर परिजनों ने एंबुलेंस बुलाई। एंबुलेंस गांव तक पहुंची, लेकिन कीचड़ में फंस गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। इसके बाद परिजन मरीज को खटिया पर लिटाकर कंधों के सहारे मुख्य रास्ते तक ले गए।
ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से हरनाडोल मोहल्ले तक पक्की सड़क बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। सड़क नहीं होने से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश के मौसम में हालात और खराब हो जाते हैं।
प्रभारी तहसीलदार धर्मप्रकाश मिश्रा ने बताया कि हरनाडोल में सड़क नहीं होने की जानकारी मिली है। मरीज को खटिया पर ले जाने के मामले में जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि गांव तक आने-जाने के लिए सड़क की समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
पांढुर्णा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर में पानीपुरी बनाने वाली मशीन के पास खेल रहे 9 साल के बच्चे का हाथ मशीन में फंस गया।
.jpeg&w=3840&q=75)
MP राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप सिंह पुरी ने नामांकन दाखिल किया। CM मोहन यादव ने स्वागत किया, जबकि 12 नवंबर को मतदान होगा।
शिवपुरी करेरा में रामकथा के समापन पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने करवा चौथ पर दिए अपने ‘खसम पूजन दिवस’ वाले बयान पर सफाई दी।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page