दीपावली से पहले खरीदारी और नए काम की शुरुआत के लिए रविवार, 1 नवंबर को रवि पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब रविवार के दिन पुष्य नक्षत्र पड़ता है, तो उसे रवि पुष्य नक्षत्र कहा जाता है।
Bhopal News: दीपावली से पहले खरीदारी और नए काम की शुरुआत के लिए रविवार, 1 नवंबर को रवि पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब रविवार के दिन पुष्य नक्षत्र पड़ता है, तो उसे रवि पुष्य नक्षत्र कहा जाता है। इस संयोग को खरीदारी, निवेश और नए काम की शुरुआत के लिए शुभ माना जाता है।
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, रवि पुष्य नक्षत्र में सोना-चांदी, वाहन, प्लॉट, मकान और व्यापार से जुड़ी वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन व्यापारी नए बहीखाते शुरू करते हैं, जबकि कई लोग घर और दुकानों में लक्ष्मी-गणेश का पूजन करते हैं।
ज्योतिष शास्त्र में रविवार का स्वामी सूर्य को माना गया है। सूर्य को मान-सम्मान, प्रतिष्ठा, नेतृत्व और आत्मविश्वास का कारक ग्रह बताया गया है। वहीं, पुष्य नक्षत्र को स्थिरता, समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है। इसी वजह से रवि पुष्य नक्षत्र में किए गए शुभ कार्यों को मान-सम्मान, प्रसिद्धि और लाभ से जोड़कर देखा जाता है।
ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, अगर इस दिन वाहन की डिलीवरी शाम को लेनी है, तो सूर्यास्त से पहले लेना बेहतर रहेगा। घर या प्लॉट की बुकिंग और नए काम की शुरुआत भी सूर्यास्त से पहले करने की सलाह दी गई है। घर की जरूरत की दूसरी चीजें भी इस दिन शुभ मुहूर्त में खरीदी जा सकती हैं।
इस दिन पुष्य नक्षत्र के साथ सप्तमी तिथि का भी संयोग है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सप्तमी तिथि पर सूर्यदेव की विशेष पूजा करने की परंपरा है। इसके लिए तांबे के लोटे में जल लेकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें। अर्घ्य देते समय ‘ॐ सूर्याय नमः’ मंत्र का जाप करें। इसके अलावा इस दिन भोजन, वस्त्र और धन का दान भी किया जा सकता है। घर या दुकान में लक्ष्मी-गणेश का पूजन करने की भी परंपरा है।
सोशल मीडिया पर इन दिनों वृंदावन के 19 वर्षीय युवा कथावाचक श्री स्वामी शाश्वताचार्य जी महाराज चर्चा में हैं। इंटरनेट पर उन्हें ‘Gen Z बाबा’ कहा जा रहा है।

नवंबर 2026 के 7 नए नियमों में LPG, पेंशन, ITR, GST, PNB क्रेडिट कार्ड, FASTag और CNAP से जुड़े बदलाव शामिल हैं।
दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में जूते की फैक्ट्री में शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे भीषण आग लग गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोगों की हालत गंभीर है।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page