रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए दुनियाभर में 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने रिलीज के महज 8 दिनों में 1,033.55 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया है।
Entertainment News: रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए दुनियाभर में 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने रिलीज के महज 8 दिनों में 1,033.55 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया है। इसके साथ ही यह 1,000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली 10वीं भारतीय फिल्म बन गई है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म सबसे तेजी से 1,000 करोड़ रुपये कमाने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' और अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' ने यह आंकड़ा 7 दिनों में पार किया था।
फिल्म ने भारत में 564.60 करोड़ रुपये का नेट और 675.05 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। वहीं, विदेशी बाजारों से 358.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,033.55 करोड़ रुपये पहुंच गया।
फिल्म के हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा योगदान दिया है। आठ दिनों में हिंदी वर्जन से 437 करोड़ रुपये की कमाई हुई। इसके अलावा कन्नड़ वर्जन ने 48.95 करोड़ और तेलुगु वर्जन ने 38.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
आठ दिनों की कमाई के साथ 'रामायण: पार्ट 1' हिंदी सिनेमा के इतिहास की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। वहीं, भारतीय फिल्मों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की सूची में यह 11वें स्थान पर पहुंच गई है। फिल्म ने 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। इसके अलावा यह रणबीर कपूर के करियर की पहली फिल्म बन गई है, जिसने दुनियाभर में 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। इससे पहले उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'एनिमल' थी, जिसने करीब 917 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
फिल्म की कमाई के बीच इसके बजट और हिट होने के पैमाने को लेकर भी चर्चा हो रही है। ट्रेड एक्सपर्ट सुमित कडेल के मुताबिक, किसी फिल्म के हिट या फ्लॉप होने का आकलन डिस्ट्रीब्यूटर शेयर के आधार पर किया जाता है। उन्होंने दावा किया कि फिल्म का बजट करीब 2,000 करोड़ रुपये है। ऐसे में इसे हिट होने के लिए हिंदी में कम से कम 1,100 करोड़ और दुनियाभर में करीब 2,800 करोड़ रुपये कमाने होंगे।
वहीं, ट्रेड एक्सपर्ट रोहित जायसवाल का कहना है कि अगर फिल्म का बजट 2,000 करोड़ रुपये है, तो उसे दुनियाभर में कम से कम 2,400 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन करना होगा। उन्होंने शुरुआती कमाई के बावजूद फिल्म के फुटफॉल और आगे के कलेक्शन को लेकर सवाल उठाए हैं।
'रामायण: पार्ट 1' रणबीर कपूर के करियर की पहली फिल्म है, जिसने दुनियाभर में 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। इससे पहले उनकी फिल्म 'एनिमल' ने 917 करोड़ रुपये की कमाई कर उनके करियर का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बनाया था। अब फिल्म की नजर आगे के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स पर है। हालांकि, इसकी अंतिम सफलता का आकलन बजट, डिस्ट्रीब्यूटर शेयर और आने वाले दिनों की कमाई के आधार पर ही किया जा सकेगा।
करीब 4000 करोड़ रुपये के विशाल बजट और करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ी कहानी को पर्दे पर उतारना आसान नहीं है। निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण पार्ट वन' इसी बड़ी चुनौती के साथ दर्शकों के सामने आती है।
-2.jpg&w=3840&q=75)
अभिनेता नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर ने अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के हालिया बयानों पर प्रतिक्रिया दी है।

1999 के कारगिल युद्ध में जवानों के साथ रहे नाना की कहानी, जिनका 75 की उम्र में निधन हुआ।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page