Loading...
Loading...
दिल्ली में हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान घायल हुईं रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की सहायक कमांडेंट सोनिया सहरावत एक वायरल इंस्टाग्राम स्टोरी के बाद चर्चा में हैं। CRPF सूत्रों के अनुसार, सोशल मीडिया दिशानिर्देशों के संभावित उल्लंघन को लेकर उनसे स्पष्टीकरण मांगा जा सकता है।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान तैनात रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की सहायक कमांडेंट सोनिया सहरावत सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक इंस्टाग्राम स्टोरी के बाद चर्चा में हैं। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, मामले की प्रारंभिक जांच की जा रही है और उनसे स्पष्टीकरण मांगा जा सकता है।
हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अभी इस मामले में कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।
20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान हुए प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हुई थी। इस दौरान सोनिया सहरावत भी ड्यूटी पर तैनात थीं और झड़प में घायल हो गई थीं। अधिकारियों के अनुसार, उन्हें फ्रैक्चर और कंधे में चोट आई थी तथा वह फिलहाल उपचाराधीन हैं।
इसी बीच उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की गई एक स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। स्टोरी में एक मृत कॉकरोच की तस्वीर के साथ एक टिप्पणी लिखी गई थी, जिसे उन्होंने हंसी वाले इमोजी के साथ साझा किया था। बाद में यह स्टोरी हटा दी गई।
CRPF अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक स्तर पर यह देखा जा रहा है कि क्या यह पोस्ट बल की सोशल मीडिया गाइडलाइन का उल्लंघन करती है। अधिकारी का पक्ष जानने के बाद ही आगे कोई निर्णय लिया जाएगा।
मामले से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि जांच प्रक्रिया जारी है और आवश्यक होने पर उनसे औपचारिक जवाब मांगा जाएगा।
CRPF ने वर्ष 2023 में अपने कर्मियों के लिए सोशल मीडिया उपयोग संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए थे। इन गाइडलाइन में कर्मियों को व्यक्तिगत शिकायतें सार्वजनिक रूप से साझा न करने, गुस्से या आवेश में कोई पोस्ट न करने, गोपनीय जानकारी साझा करने से बचने और संवेदनशील तैनाती से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक न करने की सलाह दी गई है।
सोनिया सहरावत सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट “3star_sonia” पर लाखों फॉलोअर्स हैं, जहां वह समय-समय पर अपनी पेशेवर और व्यक्तिगत तस्वीरें साझा करती रही हैं।

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति प्रभावित होने के बीच भारतीय रिफाइनरियों को रूसी कच्चे तेल पर मिलने वाला डिस्काउंट लगभग समाप्त हो गया है। हालांकि, भारत के लिए फिलहाल पर्याप्त मात्रा में रूसी तेल उपलब्ध है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उद्योग जगत से कहा कि भारत का लक्ष्य केवल ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) स्थापित करना नहीं, बल्कि वैश्विक नवाचार, रिसर्च और नई तकनीकों के विकास का नेतृत्व करना होना चाहिए।
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है।
पहली टिप्पणी करने वाले बनें!
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने इंस्टाग्राम पर पाएं।
Join Now