मध्य प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ गया है। रात और सुबह के समय तेज ठंड पड़ रही है। इंदौर प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। वहीं, जबलपुर, उज्जैन समेत 16 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे रहा।
Indore News: मध्यप्रदेश में सर्दी का असर बढ़ने लगा है। रात और सुबह के समय तेज ठंड महसूस की जा रही है। इंदौर प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, जबलपुर, उज्जैन समेत 16 शहरों में रात का पारा 15 डिग्री से नीचे रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय गतिविधि बनी हुई है। इसके असर से प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में बारिश हो सकती है। 17 नवंबर को यह सिस्टम पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर प्रचंड चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इसके प्रभाव से 18 नवंबर के बाद मध्यप्रदेश में मावठा गिरने की संभावना है। हालांकि, अगले 2 से 3 दिनों में मौसम की स्थिति और स्पष्ट होगी।
बीती रात कटनी के करौंदी में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद इंदौर में 11.8 डिग्री तापमान रहा। अन्य शहरों में छिंदवाड़ा में 12.2, कल्याणपुर में 12.3, अमरकंटक में 12.4, रायसेन में 12.5 और दमोह में 12.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। पचमढ़ी और मलाजखंड में 13.2, नौगांव में 13.4, उमरिया में 13.8, जबलपुर, मंडला और नरसिंहपुर में 14, उज्जैन में 14.5 और रीवा में 14.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।
कश्मीर और उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी हो रही है। वहीं, राजस्थान में चक्रवातीय गतिविधियों के कारण हल्की बारिश दर्ज की गई है। इन मौसमी बदलावों का असर मध्यप्रदेश के तापमान पर भी पड़ रहा है। मौसम विभाग के पिछले 10 साल के आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर के दूसरे पखवाड़े में प्रदेश में ठंड बढ़ने का ट्रेंड रहा है। इस बार भी 15 नवंबर के बाद तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। खासतौर पर ग्वालियर-चंबल संभाग में उत्तरी हवाओं के कारण ठंड बढ़ सकती है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, ग्वालियर में 57 साल पहले नवंबर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। उज्जैन में 53 साल पहले पारा 2.3 डिग्री दर्ज किया गया था।
राजधानी भोपाल में नवंबर के दौरान रात का तापमान आमतौर पर 9 से 12 डिग्री के बीच रहता है। मौसम विभाग के मुताबिक, यहां 30 नवंबर 1941 को न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 10 साल में नवंबर के दौरान तीन बार बारिश भी हो चुकी है। वर्ष 1936 में नवंबर महीने में साढ़े 5 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई थी।
इंदौर में नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड का असर बढ़ने लगता है। रात का तापमान सामान्य तौर पर 10 से 12 डिग्री के बीच पहुंच जाता है। हालांकि, 25 नवंबर 1938 को यहां न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिन का तापमान आमतौर पर 31 से 33 डिग्री के बीच रहता है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में चक्रवातीय सिस्टम की दिशा और प्रभाव के आधार पर प्रदेश में बारिश और ठंड की स्थिति तय होगी।
भारत के घरेलू टी-20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का नया सीजन आज से शुरू हो गया। शनिवार को 19 मैच हो रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी ने टी-20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे युवा कप्तान होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।
.jpg&w=3840&q=75)
दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट में कर्मचारियों की संख्या घटाने की तैयारी की खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी करीब 60 हजार कर्मचारियों के लिए वॉलंटरी एग्जिट ऑफर ला रही है।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page