मध्यप्रदेश में 12 लाख करोड़ रुपये के निवेश का दावा करते हुए CM मोहन यादव ने व्यापार को बढ़ावा देने और 22 लाख व्यापारियों को जोड़ने की बात कही।

भोपाल। मध्य प्रदेश को निवेश और उद्योग के साथ व्यापार के क्षेत्र में भी आगे बढ़ाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश में 12 लाख करोड़ रुपये का निवेश धरातल पर आ चुका है। सरकार चाहती है कि इस विकास का लाभ छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े उद्योगपतियों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के सहयोग से रोजगार के नए अवसर भी तैयार किए जाएंगे।
कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सभागार में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की मध्यप्रदेश इकाई का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री ने संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों, नई कार्यकारिणी और 55 जिलों के अध्यक्षों को बधाई दी। इस दौरान व्यापारियों को 'समृद्ध व्यापारी-समृद्ध मध्यप्रदेश' की शपथ दिलाई गई। इसमें कैट को प्रदेश सरकार और करीब 22 लाख व्यापारियों के बीच सेतु बनाने का संकल्प शामिल था।
कार्यक्रम में प्रदेश के 55 जिलों के बाजारों की मिट्टी लेकर समृद्धि कलश यात्राएं पहुंचीं। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को साफा पहनाकर समृद्धि कलश भेंट किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार व्यापारियों के साथ कदम से कदम मिलाकर काम करेगी। उनके मुताबिक, प्रदेश की आर्थिक प्रगति में छोटे दुकानदारों और बड़े उद्योगपतियों, दोनों की अहम भूमिका है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ रहा है। डिजिटल भुगतान, ई-कॉमर्स, जीएसटी, स्टार्टअप और आधुनिक तकनीक ने व्यापार के नए अवसर पैदा किए हैं। राज्य सरकार लघु, कुटीर और मध्यम उद्योगों को प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने उद्योग और व्यापार को प्रदेश की अर्थव्यवस्था के दो महत्वपूर्ण आधार बताया।
कार्यक्रम में कैट के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष ऊषा अग्रवाल ने नए व्यापारियों के लिए मेंटॉरशिप कार्यक्रम शुरू करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि अनुभवी कारोबारियों का मार्गदर्शन नए व्यापारियों के लिए उपयोगी हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि समारोह केवल पदभार ग्रहण करने का अवसर नहीं, बल्कि व्यापारियों के लिए नए संकल्प लेने का मंच है। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार के प्रयासों का उल्लेख भी किया।

छतरपुर में 75 जोड़ों के सामूहिक विवाह में CM मोहन यादव शामिल हुए। उन्होंने विदेश दौरा रद्द करने, गौसेवा और भारतीय परंपराओं को बढ़ावा देने की बात कही।

सावित्री देवी के निधन पर CM मोहन यादव ने योगी आदित्यनाथ के परिवार के प्रति संवेदना जताई और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का 19 नवंबर को मनाया गया जन्मदिन अब सियासी विवाद में बदल गया है।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page