MP राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप सिंह पुरी ने नामांकन दाखिल किया। CM मोहन यादव ने स्वागत किया, जबकि 12 नवंबर को मतदान होगा।
.jpeg&w=3840&q=75)
मध्य प्रदेश की खाली राज्यसभा सीट के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को नामांकन दाखिल कर दिया। वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ विधानसभा पहुंचे। नामांकन के बाद मुख्यमंत्री ने पुरी की उम्मीदवारी का स्वागत करते हुए कहा कि यह मध्य प्रदेश के लिए दिवाली से पहले मिला उपहार है। इस सीट पर 12 नवंबर को मतदान होना है।
हरदीप सिंह पुरी ने नामांकन दाखिल करने से पहले भोपाल के एक गुरुद्वारे में मत्था टेका। इसके बाद वे करुणा धाम आश्रम पहुंचे, जहां पीठाधीश्वर गुरुदेव सुदेश शांडिल्य महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, विधायक भगवानदास सबनानी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नामांकन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हरदीप सिंह पुरी का मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करना प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने इसे दिवाली से पहले मिला उपहार बताते हुए उम्मीद जताई कि पुरी के राज्यसभा पहुंचने से मध्य प्रदेश को भी उनके अनुभव और सहयोग का लाभ मिलेगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी पुरी के नामांकन का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री के रूप में हरदीप सिंह पुरी ने मध्य प्रदेश को कई सौगातें दी हैं। खंडेलवाल ने उम्मीद जताई कि आगे भी उनके सहयोग से प्रदेश को फायदा मिलता रहेगा।
सूत्रों के मुताबिक, नामांकन से एक दिन पहले प्रदेश की मंत्री कृष्णा गौर ने हरदीप सिंह पुरी के प्रस्तावक बनने की सहमति दी थी। शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में उन्होंने इससे जुड़ा सहमति पत्र हस्ताक्षर कर दिया था। इसके बाद शनिवार को पुरी ने विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया।
मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। उन्होंने 13 अक्टूबर को राज्यसभा की सदस्यता छोड़ दी थी। उनका कार्यकाल अप्रैल 2030 तक था। अब इस रिक्त सीट को भरने के लिए उपचुनाव कराया जा रहा है, जिसके लिए 12 नवंबर को मतदान होगा।
शिवपुरी करेरा में रामकथा के समापन पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने करवा चौथ पर दिए अपने ‘खसम पूजन दिवस’ वाले बयान पर सफाई दी।
रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ की चर्चा भारत ही नहीं, पाकिस्तान में भी हो रही है। पाकिस्तान के कराची स्थित एक मंदिर में फिल्म का पोस्टर लगाए जाने का वीडियो सामने आया है।

मोहन यादव सरकार ने MP में सोयाबीन-मक्का की खरीदी छुट्टियों में भी जारी रखने का फैसला किया। किसानों को मंडियों में उपज बेचने के लिए अतिरिक्त दिन मिलेंगे।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page