CM मोहन यादव ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात कर किसान कल्याण वर्ष, युवा वर्ष, मध्य प्रदेश स्थापना दिवस और जनजातीय गौरव दिवस की योजनाओं पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार सुबह लोकभवन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात कर मध्य प्रदेश में चल रही योजनाओं और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। बैठक में किसानों के कल्याण, युवाओं के रोजगार, औद्योगिक निवेश और जनजातीय समाज से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।
सरकार वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को बताया कि किसानों की आमदनी बढ़ाने और उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान बलराम कृषि महोत्सव और किसान कल्याण वर्ष के तहत हुई प्रगति की जानकारी भी दी गई।
आगामी वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने की योजना है। इसके तहत युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, कौशल विकास और स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने पर ध्यान दिया जाएगा। सरकार युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए भी प्रेरित करना चाहती है।
मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को 1 नवंबर को होने वाले स्थापना दिवस समारोह के बारे में बताया। इस आयोजन में किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं और सरकार के प्रयासों को प्रमुखता दी जाएगी।
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में जनजातीय समुदाय की बड़ी आबादी है, इसलिए प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में जनजातीय समाज के विकास और कल्याण पर ध्यान दिया जाएगा।
बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में निवेश आकर्षित करने और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी साझा की। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने जनकल्याण और औद्योगिक विकास से जुड़े प्रयासों की सराहना करते हुए मार्गदर्शन दिया।

रायसेन जिले के रातापानी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में आने वाले नीलगढ़ गांव में शनिवार रात 8 बजे से विशाल सहारा लहंगी-डंडा प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
-1.jpg&w=3840&q=75)
मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव निर्धारित कार्यकाल पूरा होने से पहले कराए जाने की संभावना जताई जा रही है।
इंदौर में MP सेमीकंडक्टर समिट-2026 में निवेश, चिप डिजाइन, AI और इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन पर फोकस है। 50 से अधिक कंपनियां कार्यक्रम में शामिल हैं।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page