मध्यप्रदेश सरकार ने चौथे, पांचवें और छठवें वेतनमान के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की है। चौथे वेतनमान में 20 प्रतिशत अंक, जबकि पांचवें और छठवें वेतनमान में 5-5 प्रतिशत अंक की वृद्धि की गई है।
Bhopal News: मध्यप्रदेश सरकार ने चौथे, पांचवें और छठवें वेतनमान के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की है। चौथे वेतनमान में 20 प्रतिशत अंक, जबकि पांचवें और छठवें वेतनमान में 5-5 प्रतिशत अंक की वृद्धि की गई है। सातवें वेतनमान के कर्मचारियों का DA पहले ही बढ़ाया जा चुका है। बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नकद लाभ 1 अक्टूबर 2026 से मिलेगा। इसका भुगतान नवंबर की सैलरी के साथ किया जाएगा। वहीं, जनवरी से सितंबर 2026 तक का एरियर नवंबर, दिसंबर और जनवरी में तीन किस्तों में दिया जाएगा। इस अवधि में सेवानिवृत्त या मृत हुए कर्मचारियों को एरियर की राशि एकमुश्त मिलेगी।
सरकार ने नगरीय निकायों के पेंशनर्स और परिवार पेंशनर्स की महंगाई राहत (DR) में भी बढ़ोतरी की है। छठवें वेतनमान में 5 और सातवें वेतनमान में 2 प्रतिशत अंक की वृद्धि की गई है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होगी। फैसले से करीब 35 हजार कर्मचारी और 18 हजार से अधिक पेंशनर्स यानी कुल 53 हजार से ज्यादा लोग लाभान्वित होंगे।
वित्त विभाग के आदेश के अनुसार, छठवें वेतनमान में महंगाई भत्ता 257% से बढ़ाकर 262% कर दिया गया है। पांचवें वेतनमान में यह 323% से बढ़कर 328% और चौथे वेतनमान में 1465% से बढ़कर 1485% हो गया है। ये नई दरें 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी।
सरकारी उपक्रमों, निगमों, मंडलों और अनुदान प्राप्त संस्थाओं से प्रतिनियुक्ति पर आए चौथे और पांचवें वेतनमान के कर्मचारियों को भी बढ़े हुए DA का लाभ मिलेगा। इनके लिए नई दरें क्रमशः 1485% और 328% तय की गई हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि महंगाई भत्ते को किसी योजना के लिए वेतन नहीं माना जाएगा।
नगरीय विकास एवं आवास विभाग के आदेश के मुताबिक, नगरीय निकायों के पेंशनर्स और परिवार पेंशनर्स को बढ़ी हुई महंगाई राहत मूल पेंशन पर मिलेगी। यह लाभ 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के पेंशनर्स को मिलने वाली अतिरिक्त पेंशन पर भी लागू होगा।
आदेश में परिवार पेंशन पर महंगाई राहत की पात्रता को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की गई है। पति या पत्नी की मृत्यु के बाद अनुकंपा नियुक्ति पाने वाले व्यक्ति को परिवार पेंशन पर DR का लाभ नहीं मिलेगा। हालांकि, यदि पति या पत्नी की मृत्यु के समय संबंधित व्यक्ति पहले से सेवा में कार्यरत था, तो उसे मिलने वाली परिवार पेंशन पर महंगाई राहत दी जाएगी।

MP कैबिनेट ने मंदसौर में औद्योगिक पार्क, ओंकारेश्वर में सोलर परियोजना और मुरैना में मेडिकल कॉलेज सहित कई बड़े फैसले किए।

मंदसौर के गांधीसागर में CM मोहन यादव ने चंबल आरती के बाद 40.50 करोड़ रुपये की पांच इको-टूरिज्म परियोजनाओं का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में पंप्ड स्टोरेज से बिजली उत्पादन, नदी संरक्षण और किसानों के उत्पादों को बाजार से जोड़ने पर भी जोर दिया गया।

उज्जैन स्वच्छ सर्वेक्षण में देश का नंबर-1 शहर बना। CM ने 3000 सफाई मित्रों के लिए ₹1.5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि घोषित की।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page