महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक को मंजूरी मिलने पर CM मोहन यादव ने PM मोदी का आभार जताया और महिलाओं को बधाई दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दी है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री का आभार जताया।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि यह फैसला लोकतांत्रिक व्यवस्था को व्यापक और समावेशी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। प्रस्ताव में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है।
संशोधन विधेयक के तहत लोकसभा की मौजूदा सीटों में 50 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव रखा गया है। इससे संसद में विभिन्न क्षेत्रों और वर्गों का प्रतिनिधित्व बढ़ाने की योजना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे विकास और क्षेत्रीय जरूरतों से जुड़े मुद्दों को अधिक प्रभावी ढंग से उठाने में मदद मिलेगी।
केंद्र सरकार 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले इन प्रावधानों को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ने की योजना बना रही है। इसके लिए नए परिसीमन आयोग के गठन और आरक्षित सीटों के रोटेशन की व्यवस्था का भी प्रावधान किया गया है।
डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट के फैसले को महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम बताया। उन्होंने देश की सभी मातृशक्ति को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इससे लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी को मजबूती मिलेगी।

देवास में जनशिकायतों पर CM मोहन यादव ने अधिकारी को निलंबित करने, वेतन वृद्धि रोकने और ठेकेदार पर पेनल्टी के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को सीहोर जिले के भैरूंदा में बुधनी विधानसभा क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना के फेस-1 और फेस-2 का लोकार्पण किया।
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास फिलहाल विदेश यात्रा नहीं कर सकेंगे। केंद्र सरकार ने गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया है।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page