कूनो नेशनल पार्क में बोत्सवाना की मादा चीता KOMG 3 ने चार शावकों को जन्म दिया। CM मोहन यादव ने इसे संरक्षण अभियान की बड़ी सफलता बताया।

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में चार नए चीता शावकों का जन्म हुआ है। बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता KOMG 3 ने पहली बार चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस खबर पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए इसे वन्यजीव संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने अभियान से जुड़े अधिकारियों और विशेषज्ञों को बधाई दी।
बोत्सवाना से भारत लाई गई KOMG 3 की उम्र करीब ढाई साल है। उसने चार महीने से अधिक समय जंगल में बिताने के बाद प्राकृतिक परिस्थितियों में चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया। बोत्सवाना से लाई गई किसी मादा चीता के भारत में शावकों को जन्म देने की यह पहली घटना है।
चार नए शावकों के जन्म के बाद देश में चीतों की संख्या बढ़कर 62 हो गई है। इनमें 43 चीते भारत में जन्मे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि 2022 में शुरू हुए चीता पुनर्स्थापना कार्यक्रम के बाद जंगल में शावकों के जन्म की यह दूसरी दर्ज घटना है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रोजेक्ट चीता से जुड़े अधिकारियों, वन्यजीव विशेषज्ञों, पशु चिकित्सकों और अग्रिम पंक्ति के वनकर्मियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन सभी के समर्पण और लगातार प्रयासों से यह सफलता मिली है। अभियान में योगदान देने वाले सभी लोगों को उन्होंने बधाई दी।
सीएम ने कहा कि चीतों का हर नया जन्म संरक्षण के संकल्प को मजबूत करता है। उन्होंने इसे धैर्य, दृढ़ इच्छाशक्ति और लगातार किए जा रहे प्रयासों का परिणाम बताया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता संवर्धन के क्षेत्र में मिल रही उपलब्धियों पर भी खुशी जाहिर की।
कूनो नेशनल पार्क में इससे पहले नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीताओं के शावकों का जन्म हो चुका है। अब बोत्सवाना की KOMG 3 ने चार शावकों को जन्म देकर इस अभियान में नया अध्याय जोड़ दिया है।

सावित्री देवी के निधन पर CM मोहन यादव ने योगी आदित्यनाथ के परिवार के प्रति संवेदना जताई और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का 19 नवंबर को मनाया गया जन्मदिन अब सियासी विवाद में बदल गया है।

नेहा माली ने पिता की संपत्ति पर रिश्तेदारों के कथित कब्जे की शिकायत की। CM मोहन यादव ने उसकी बात सुनकर एक लाख रुपये की मदद घोषित की।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page