देहरादून में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट और PM मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि कंगना के राजस्थान के मंदिरों में पूजा करने के पुराने वीडियो को भ्रामक कैप्शन के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।
Dehradun News: बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनोट के पुराने मंदिर दर्शन के वीडियो को भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में देहरादून में FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि वीडियो को गलत कैप्शन के साथ शेयर कर दावा किया गया कि कंगना ने 29 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री नेहा शर्मा ने 16 नवंबर को राजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के एक अकाउंट और इंस्टाग्राम के चार रील्स अकाउंट का जिक्र किया गया है। पुलिस ने IT एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत के मुताबिक, वीडियो 11 जून 2026 का है। उस समय कंगना एक कार्यक्रम के सिलसिले में राजस्थान के जोधपुर गई थीं। वहां उन्होंने गणेश मंदिर, श्री चामुंडा माता मंदिर और गजानन महाराज मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। आरोप है कि इसी पुराने वीडियो को 29 अक्टूबर से सोशल मीडिया पर गलत संदर्भ के साथ शेयर किया गया। पोस्ट में दावा किया गया कि कंगना ने प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था।
नेहा शर्मा ने अपनी शिकायत में X हैंडल @charsichacha12 (Marwadi Chacha) के अलावा इंस्टाग्राम अकाउंट newsthan_news, awaz.channel, vidhisha_badkelwar और एक अन्य अकाउंट का उल्लेख किया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वीडियो की तारीख और संदर्भ से छेड़छाड़ कर उसे भ्रामक तरीके से प्रसारित किया गया। इससे महिला सांसद की गरिमा और सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।
शिकायतकर्ता का कहना है कि इस तरह की पोस्ट महिलाओं के प्रति अपमानजनक सोच को बढ़ावा देती हैं। साथ ही, मंदिरों में पूजा-अर्चना के वीडियो को करवा चौथ जैसी धार्मिक परंपरा से जोड़कर पेश करने से धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं और सामाजिक शांति प्रभावित होने की आशंका है।
राजपुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ IT एक्ट की धारा 66(C), 66(D) और BNS की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर मामले की जांच डालनवाला के प्रभारी निरीक्षक को सौंपी गई है। पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से संपर्क कर संबंधित अकाउंट संचालकों, मूल वीडियो अपलोड करने वाले और IP एड्रेस की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल पुलिस अज्ञात अकाउंट संचालकों की पहचान करने में जुटी है।
CRPF पोस्ट पर तैनात जवानों पर 5 दिन पहले 30 राउंड फायर करने वाले दोनों आतंकियों को सेना ने कुलगाम जिले के लारू मार गिराया। इस हमले में 3 जवान घायल हो गए थे।
एयरफोर्स चीफ आशुतोष दीक्षित ने कहा है कि विदेशी जासूसी नेटवर्क अब सिर्फ हनी ट्रैप तक सीमित नहीं हैं। वे साइबर जासूसी और दूसरे तरीकों से भारतीय रक्षा क्षेत्र से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।
त्योहारों के सीजन में आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। डेयरी ब्रांड अमूल ने घी और बटर की कीमतों में 3 से 50 रुपए तक की बढ़ोतरी कर दी है।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page