जबलपुर में भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव सप्ताह शुरू हुआ। CM मोहन यादव ने 133.05 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड में जनजातीय गौरव सप्ताह का शुभारंभ किया। यह आयोजन भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर किया गया। मुख्यमंत्री ने उन्हें नमन करते हुए कहा कि उनका बलिदान और संघर्ष सदियों तक देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने समाज को स्वदेश, स्वधर्म, स्वाभिमान और अनुशासन का संदेश दिया था।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जबलपुर को 133.05 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें कई परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन शामिल रहा। इसके साथ ही जनजातीय समाज के प्रतिभाशाली लोगों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। अलग-अलग सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों को भी लाभ वितरित किए गए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ आंदोलन चलाकर शोषण और अन्याय का विरोध किया। उन्होंने समाज को अपनी संस्कृति, पहचान और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 वर्ष की उम्र में उनका संघर्ष और बलिदान पूरे देश के स्वाभिमान का प्रतीक बन गया।
मुख्यमंत्री ने रानी दुर्गावती, राजा शंकर शाह, रघुनाथ शाह, टंट्या मामा, भीमा नायक और बादल भोई जैसे जनजातीय वीरों को याद किया। उन्होंने बताया कि सरकार इन महापुरुषों के योगदान को सम्मान देने के लिए संस्थानों के नामकरण और अन्य फैसले कर रही है। जबलपुर में राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह के नाम पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जा रही है, जबकि खरगोन में टंट्या मामा के नाम पर विश्वविद्यालय खोला गया है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि छिंदवाड़ा, डिंडोरी और बालाघाट में करीब 85 करोड़ रुपये की लागत से सांदीपनि विद्यालय बनाए जाएंगे। डिंडोरी में आयुर्वेदिक महाविद्यालय और मंडला में मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है। जबलपुर में छात्रावास और विद्यालय से जुड़ी परियोजनाओं के जरिए विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं देने पर भी काम हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और रोजगार की सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा का लाभ इन इलाकों तक पहुंचाने की बात कही गई। किसानों की आय बढ़ाने के लिए पशुपालन और गोपालन को बढ़ावा दिया जाएगा। रानी दुर्गावती श्रीअन्न योजना के जरिए मोटे अनाज की खेती को प्रोत्साहित करने का लक्ष्य है।
कार्यक्रम में पूजा धुर्वे, अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट जमना उइके, द्रोपदी धुर्वे, वॉलीबॉल खिलाड़ी हिमांशु परते, जल संरक्षण कार्यकर्ता उजियारो बाई, कलाकार पूर्णिमा पुसरे, पीएचडी स्कॉलर राम किशोर सिरसाम और साहित्यकार डॉ. टीआर बरकड़े को सम्मानित किया गया। इन लोगों ने शिक्षा, खेल, कला, साहित्य और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान दिया है।
समारोह में मुख्यमंत्री पारंपरिक जनजातीय परिधान में पहुंचे। उन्हें साफा बांधकर और तीर-कमान भेंटकर सम्मानित किया गया। उन्होंने पारंपरिक ढोल भी बजाया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री संपतिया उइके, जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह, जबलपुर सांसद आशीष दुबे सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोग उपस्थित रहे।
भारत के घरेलू टी-20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का नया सीजन आज से शुरू हो गया। शनिवार को 19 मैच हो रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी ने टी-20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे युवा कप्तान होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।

मध्यप्रदेश के 18 जिलों में 21 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित होंगे। एमएसएमई विभाग ने 412 हेक्टेयर जमीन अधिसूचित कर दी है।

पिछोर को नया जिला बनाने की मांग पर CM मोहन यादव ने 2027 में अनुशंसा करने की बात कही। प्रस्ताव मंजूर होने पर MP में 56 जिले होंगे।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page