देश की प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल फ्लिपकार्ट में बड़ा नेतृत्व परिवर्तन होने जा रहा है। कंपनी के CEO कल्याण कृष्णमूर्ति अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं।
नई दिल्ली। देश की प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल फ्लिपकार्ट में बड़ा नेतृत्व परिवर्तन होने जा रहा है। कंपनी के CEO कल्याण कृष्णमूर्ति अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। करीब एक दशक तक कंपनी की कमान संभालने के बाद उन्होंने पद छोड़ने का फैसला किया है। उनका आखिरी कार्यदिवस 4 दिसंबर 2026 होगा। उनके जाने के बाद कंपनी के चीफ टेक्नोलॉजी एंड प्रोडक्ट ऑफिसर बालाजी त्यागराजन अंतरिम CEO के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे।
फ्लिपकार्ट ने 25 नवंबर 2026 को कल्याण कृष्णमूर्ति के पद छोड़ने की घोषणा की। उनके कार्यकाल को कंपनी के विस्तार और कारोबार में बड़े बदलावों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जाता है।
कल्याण कृष्णमूर्ति साल 2013 में पहली बार फ्लिपकार्ट से जुड़े थे। इसके बाद 2014 में उन्होंने टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट का रुख किया। साल 2016 में वह दोबारा फ्लिपकार्ट लौटे। उस समय कंपनी के सह-संस्थापक सचिन बंसल और बिन्नी बंसल नेतृत्व की जिम्मेदारियों से पीछे हट चुके थे।
कृष्णमूर्ति ने ऐसे समय में कंपनी की कमान संभाली, जब भारतीय ई-कॉमर्स बाजार में अमेजन से कड़ी प्रतिस्पर्धा मिल रही थी। उनके नेतृत्व में फ्लिपकार्ट ने कारोबार का विस्तार किया और ऑनलाइन शॉपिंग बाजार में अपनी मजबूत स्थिति बनाए रखी।
कल्याण कृष्णमूर्ति के नेतृत्व में फ्लिपकार्ट के कारोबार में पांच गुना से अधिक की वृद्धि हुई। उन्होंने कंपनी की सालाना फेस्टिवल सेल को देश के सबसे बड़े ऑनलाइन शॉपिंग आयोजनों में शामिल 'द बिग बिलियन डेज' के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उनके कार्यकाल में कंपनी ने ऑनलाइन ग्रॉसरी कारोबार का भी विस्तार किया। इसके अलावा ग्राहकों की सुविधा के लिए क्षेत्रीय भाषाओं में इंटरफेस और वॉइस असिस्टेंट जैसी तकनीकी सुविधाओं को विकसित किया गया।
फ्लिपकार्ट के इतिहास में साल 2018 एक बड़ा पड़ाव रहा। इस दौरान अमेरिकी रिटेल कंपनी वॉलमार्ट ने करीब 16 अरब डॉलर के निवेश से फ्लिपकार्ट की लगभग 77 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली थी।
इस बड़े अधिग्रहण के बाद भी कल्याण कृष्णमूर्ति कंपनी के CEO बने रहे। उनके नेतृत्व में फ्लिपकार्ट ने भारतीय बाजार में अपनी मौजूदगी को मजबूत करने और नए कारोबार क्षेत्रों में विस्तार करने पर ध्यान दिया।
कल्याण कृष्णमूर्ति ने जनवरी 2003 में प्रॉक्टर एंड गैंबल (P&G) में सप्लाई चेन फाइनेंस के क्षेत्र में काम करते हुए अपने पेशेवर करियर की शुरुआत की थी। करीब दो साल बाद नवंबर 2004 में वह ईबे साउथ एशिया से जुड़ गए और हांगकांग में कंट्री फाइनेंस डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभाली।
साल 2006 में उन्होंने ईबे एशिया पैसिफिक में फाइनेंशियल प्लानिंग एंड एनालिसिस के डायरेक्टर का पद संभाला। इस पद पर उन्होंने मई 2011 तक काम किया। इसके बाद वह टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट से जुड़ गए, जहां पोर्टफोलियो कंपनियों के लिए फाइनेंस डायरेक्टर के रूप में काम किया।
दिसंबर 2014 में उन्हें प्रमोट कर मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया। इस भूमिका में वह भारत में फंड की पोर्टफोलियो कंपनियों की देखरेख कर रहे थे।
अमेरिका में थैंक्सगिविंग की छुट्टियों के बीच शक्तिशाली नॉरईस्टर तूफान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। पूर्वी तट की ओर बढ़ रहे इस तूफान के कारण तेज हवाओं और भारी बारिश ने कई राज्यों में मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
वॉट्सएप में मैसेज शेड्यूल करने का फीचर रोलआउट हो गया है। अब यूजर अपना मैसेज लिखकर पहले से तय कर सकेंगे कि वह किस दिन और किस समय भेजा जाए।
मुंबई आतंकी हमले के बाद देश पाकिस्तान और आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उम्मीद कर रहा था। लेकिन इसी दौरान कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं के बयानों ने राष्ट्रीय राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया। हेमंत करकरे की मौत को लेकर उठाए गए सवालों ने भी राजनीतिक बहस को तेज कर दिया था।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page