एम्पलाई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) दिसंबर के आखिरी तक UPI के जरिए प्रोविडेंट फंड (PF) निकालने की सुविधा शुरू कर सकता है।
-3.jpg&w=3840&q=75)
Bussiness News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने करोड़ों सब्सक्राइबर्स को जल्द बड़ी सुविधा दे सकता है। अब नौकरीपेशा लोग UPI के जरिए अपने प्रोविडेंट फंड (PF) का पैसा निकाल सकेंगे। द फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, यह सुविधा दिसंबर 2026 के आखिरी तक शुरू हो सकती है। इसके लिए सभी ट्रायल पूरे कर लिए गए हैं और परीक्षण के दौरान सामने आई तकनीकी खामियों को भी दूर कर लिया गया है।
नई व्यवस्था लागू होने के बाद पात्र सब्सक्राइबर्स BHIM ऐप के जरिए सीधे अपने बैंक खाते में PF की रकम ट्रांसफर कर सकेंगे। इसके साथ ही वे अपना उपलब्ध निकासी बैलेंस और रिटायरमेंट खाते में रखी जाने वाली न्यूनतम रकम भी देख पाएंगे। यह सुविधा EPFO के बड़े टेक्नोलॉजी अपग्रेड 'EPFO 3.0' का हिस्सा है। इसे फरवरी 2027 में सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की अगली बैठक के दौरान लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
UPI के जरिए PF निकासी की सुविधा शुरू होने के बाद सब्सक्राइबर्स को छोटी-छोटी जानकारी के लिए EPFO पोर्टल पर लॉगइन करने की जरूरत कम हो जाएगी। BHIM ऐप पर उन्हें तीन अहम सुविधाएं मिल सकती हैं।
UPI आधारित यह सुविधा कर्मचारी के यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) और UPI अकाउंट से जुड़ी होगी। इसके जरिए PF की रकम सीधे सदस्य के बैंक खाते में भेजी जा सकेगी।
हालांकि, इस सुविधा का लाभ उन्हीं बैंक खातों पर मिलेगा जो पूरी तरह वेरिफाइड हैं और EPFO खाते से लिंक हैं। यानी निकासी के लिए बैंक खाते और UAN की जानकारी का सही तरीके से जुड़ा होना जरूरी होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई सुविधा के तहत सब्सक्राइबर्स अपने EPF बैलेंस का 75% तक हिस्सा UPI के जरिए निकाल सकेंगे। हालांकि, निकासी की इस सीमा को लेकर EPFO ने अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
वहीं, 19 नवंबर को हुई बोर्ड बैठक में PF खाते में अनिवार्य न्यूनतम बैलेंस को 25% से घटाकर 10% करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। इस बदलाव के बाद पात्र बैलेंस से पार्शियल विड्रॉल की सीमा 75% से बढ़कर 90% तक हो सकती है।
EPFO ने PF से आंशिक निकासी की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए 13 अलग-अलग प्रावधानों को तीन मुख्य कैटेगरी में समेट दिया है। अब निकासी के नियम इन श्रेणियों के तहत लागू होंगे।
EPFO ने PF से आंशिक निकासी की संख्या और न्यूनतम नौकरी अवधि से जुड़े नियमों में भी बदलाव किए हैं।
EPFO 3.0 कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के टेक्नोलॉजी सिस्टम को आधुनिक बनाने की योजना है। इसका उद्देश्य बैंकिंग की तरह तेज और बेहतर डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसके तहत कोर बैंकिंग जैसी तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।
इस अपग्रेड से कागजी कार्रवाई कम करने, क्लेम सेटलमेंट की प्रक्रिया तेज करने और सदस्यों को एक ही प्लेटफॉर्म पर कई सुविधाएं देने की तैयारी है। प्रस्तावित सुविधाओं में तुरंत निकासी, कई भाषाओं में सेल्फ-सर्विस और पेरोल से जुड़े योगदान की आसान प्रक्रिया शामिल है।
यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN): यह 12 अंकों का स्थायी नंबर होता है, जिसे EPFO हर कर्मचारी को जारी करता है। नौकरी बदलने के बाद भी UAN नहीं बदलता। इसके जरिए कर्मचारी अपने अलग-अलग रोजगार से जुड़े PF खातों को एक जगह मैनेज कर सकता है।
कोर बैंकिंग सॉल्यूशन (CBS): यह एक सेंट्रलाइज्ड बैंकिंग तकनीक है, जिसके जरिए ग्राहक देश के किसी भी हिस्से से अपने बैंक खाते का संचालन कर सकते हैं। EPFO 3.0 में इसी तरह की तकनीक का इस्तेमाल कर क्लेम सेटलमेंट और अन्य सेवाओं को तेज बनाने की योजना है।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दिलजीत दोसांझ के लाइव कॉन्सर्ट से पहले विवाद खड़ा हो गया है। चंडीगढ़ के प्रोफेसर डॉ. पंडित राव धरन्नेवर ने मांग की है कि दिलजीत अपने कॉन्सर्ट में 4 गाने न गाएं।
सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, सोने की कीमत में 11,991 रुपए की बड़ी गिरावट आई है, जिससे 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1.24 लाख रुपए पर आ गया है।
दिल्ली की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने शनिवार को NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में सभी 14 आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय कर दिए।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page