अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दिलजीत दोसांझ के लाइव कॉन्सर्ट से पहले विवाद खड़ा हो गया है। चंडीगढ़ के प्रोफेसर डॉ. पंडित राव धरन्नेवर ने मांग की है कि दिलजीत अपने कॉन्सर्ट में 4 गाने न गाएं।
अहमदाबाद। पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के अहमदाबाद में होने वाले लाइव कॉन्सर्ट से पहले विवाद खड़ा हो गया है। चंडीगढ़ के प्रोफेसर डॉ. पंडित राव धरन्नेवर ने दिलजीत से अपने कार्यक्रम में चार गाने नहीं गाने की मांग की है। उनका आरोप है कि इन गानों के बोल शराब, ड्रग्स और गन कल्चर को बढ़ावा देते हैं, जिसका बच्चों पर गलत असर पड़ सकता है। प्रोफेसर ने चेतावनी दी है कि अगर कॉन्सर्ट में ये गाने गाए गए तो वह गुजरात हाईकोर्ट में कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट (अदालत की अवमानना) का मामला दर्ज कराएंगे।
वहीं, कॉन्सर्ट को लेकर अहमदाबाद पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में करीब 85 हजार दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। सपोर्ट स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों को मिलाकर कार्यक्रम में 90 हजार से ज्यादा लोगों की मौजूदगी हो सकती है। इसे देखते हुए करीब 2 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा 600 CCTV कैमरों से पूरे स्टेडियम की निगरानी होगी।
चंडीगढ़ के प्रोफेसर डॉ. पंडित राव धरन्नेवर ने दिलजीत दोसांझ के चार गानों पर आपत्ति जताई है। इनमें 'पटियाला पेग', 'पंज तारा', 'जे बिच्छो फीम लब्बियां' और 'जट्ट उट्ठे फायर करदा' शामिल हैं।
धरन्नेवर का कहना है कि इन गानों के बोल शराब, नशीले पदार्थों और हथियारों के इस्तेमाल को बढ़ावा देते हैं। ऐसे गाने युवाओं और खासकर बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने साल 2019 में उनके मामले की सुनवाई के दौरान शराब, ड्रग्स और नशे को बढ़ावा देने वाले गाने मंच पर नहीं गाने के निर्देश दिए थे।
प्रोफेसर के मुताबिक, इन निर्देशों के बावजूद दिलजीत दोसांझ ने इंदौर और दिल्ली में हुए अपने कॉन्सर्ट के दौरान ऐसे गाने गाए थे। उन्होंने चेतावनी दी है कि अहमदाबाद में भी इन गानों को दोहराया गया तो वह कानूनी कार्रवाई करेंगे।
डॉ. पंडित राव धरन्नेवर ने कहा कि देशभर में नशा मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। सरकार, जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद और सामाजिक संगठन लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर रहे हैं। ऐसे में सार्वजनिक मंचों पर शराब और ड्रग्स को बढ़ावा देने वाले गाने गाना उचित नहीं है।
उनका कहना है कि कलाकारों की बड़ी संख्या में युवा प्रशंसक होते हैं। ऐसे में उनके गानों का बच्चों और युवाओं पर प्रभाव पड़ता है। इसलिए कलाकारों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर अहमदाबाद पुलिस ने सुरक्षा का व्यापक प्लान तैयार किया है। पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गेहलोत के मुताबिक, कार्यक्रम में करीब 85 हजार दर्शकों के पहुंचने की संभावना है। सपोर्ट स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों को मिलाकर यह संख्या 90 हजार से अधिक हो सकती है।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत करीब 2 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा स्टेट रिजर्व पुलिस (SRP) की तीन कंपनियां भी सुरक्षा संभालेंगी।
स्टेडियम में BDDS (बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड), क्विक रिस्पॉन्स टीम, क्राइम ब्रांच और SOG के जवान भी तैनात रहेंगे। प्रवेश द्वारों पर DFMD यानी डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं।
कॉन्सर्ट के दौरान स्टेडियम और उसके आसपास की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए करीब 600 CCTV कैमरे लगाए गए हैं। प्रवेश और निकास व्यवस्था के साथ अंदर की सुरक्षा संभालने के लिए लगभग 1500 निजी सुरक्षा गार्ड भी तैनात रहेंगे।
दर्शकों के लिए कुछ जरूरी नियम भी तय किए गए हैं।
पुलिस का कहना है कि बड़ी संख्या में दर्शकों की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।
सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, सोने की कीमत में 11,991 रुपए की बड़ी गिरावट आई है, जिससे 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1.24 लाख रुपए पर आ गया है।
दिल्ली की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने शनिवार को NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में सभी 14 आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय कर दिए।

राष्ट्रपति को वोट चोरी के सबूत सौंपने में देरी के बीच कांग्रेस 26 नवंबर को राज्यों में संविधान रक्षा मार्च निकालेगी।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page