देवास TI दिलीप पुरी की मौत के मामले में दोनों आरोपियों को पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगी। CM मोहन यादव ने शराब तस्करी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
-5.jpg&w=3840&q=75)
देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को आईसर से कुचलने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, हिरासत से भागने के दौरान दोनों ने पुलिसकर्मियों के हथियार छीनकर गोली चलाई। जवाबी फायरिंग में दोनों के दाहिने पैर में गोली लगी। मुख्य आरोपी गजेंद्र उर्फ अक्कू राठौड़ को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है। दूसरे आरोपी धीरज का इलाज देवास जिला अस्पताल में जारी है।
पुलिस के मुताबिक, सह-आरोपी धीरज को लेकर टीम कार्रवाई कर रही थी। BNP थाना क्षेत्र में उसने पुलिस अभिरक्षा से भागने की कोशिश की और एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया। उसने पुलिस पर हमला करने का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि चेतावनी देने के बाद भी धीरज नहीं रुका, जिसके बाद आत्मरक्षा में गोली चलाई गई। उसके दाहिने पैर में गोली लगी और उसे देवास जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मुख्य आरोपी गजेंद्र उर्फ अक्कू राठौड़ को अलीराजपुर से खातेगांव ले जाया जा रहा था। रास्ते में पुलिस वाहन पंक्चर हो गया। पुलिसकर्मी जब पंक्चर सुधार रहे थे, तभी अक्कू ने एएसआई की बंदूक छीनकर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर के निचले हिस्से में गोली लगी। उसे देवास जिला अस्पताल ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद वैस्कुलर इंटरवेंशन के लिए इंदौर के अरबिंदो अस्पताल रेफर किया गया।
घटना 1 और 2 नवंबर की दरमियानी रात हुई थी। खातेगांव TI दिलीप पुरी को अवैध शराब तस्करी की सूचना मिली थी। पुलिस के अनुसार, मौके पर उन्होंने आईसर चालक को नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन चालक वाहन डिवाइडर पर चढ़ाकर आगे बढ़ गया। इसी दौरान वाहन का पिछला पहिया TI के ऊपर से गुजर गया। करीब दो घंटे तक CPR और इलाज की कोशिश की गई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया था।
TI की मौत के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनके परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता देने और पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति के तहत सब इंस्पेक्टर बनाने की घोषणा की थी। CM ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में अवैध शराब के कारोबार पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने तस्करी रोकने के लिए पुलिस को फ्री हैंड देने के साथ जिलों में वाहन जांच और सीमावर्ती इलाकों में विशेष अभियान चलाने को कहा।
पुलिस ने अलीराजपुर के शराब कारोबारी केरम सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, TI को कुचलने वाले वाहन में शराब उसी की थी। हरदा के कारोबारी राहुल जायसवाल से देवास SIT ने पूछताछ की। राहुल ने पहले दुकान अपने रिश्तेदार पाटन जायसवाल की बताई थी और मामले से संबंध होने से इनकार किया था। हरदा में भारतेन्द्र जायसवाल से जुड़ी तीन शराब दुकानों के लाइसेंस निरस्त किए गए। सहायक जिला आबकारी अधिकारी अमरसिंह बघेल और आबकारी आरक्षक अरुण कुंभारे तथा कृष्णपाल सिंह डोडिया को निलंबित किया गया। टिमरनी की शराब दुकान सील कर दी गई है। देवास SP आदित्य मिश्रा ने जांच के लिए SIT गठित की है।

MP कैबिनेट ने 23,288 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी। धान पंजीयन, 15 सैटेलाइट टाउन, स्वामित्व योजना और गांधी सागर बैठक जानें।

राजनीतिक पार्टियां आजकल सिर्फ चुनावी मैदान में ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में लगी रहती हैं। हर पार्टी चाहती है कि सोशल मीडिया पर उसके ज्यादा से ज्यादा फॉलोअर्स हों और उसकी पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा लोग देखें।

मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर मोनाली ठाकुर की गायकी, CM मोहन यादव के विकास दावे, ऐतिहासिक प्रदर्शनी और राज्योत्सव के कार्यक्रमों की जानकारी।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page