देवास में जनशिकायतों पर CM मोहन यादव ने अधिकारी को निलंबित करने, वेतन वृद्धि रोकने और ठेकेदार पर पेनल्टी के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में जनशिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया। शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने आवेदकों की समस्याएं सुनीं। शिकायत की फाइल प्रस्तुत नहीं कर पाने पर उद्योग विभाग के महाप्रबंधक रतन सिंह डावर को निलंबित करने, छात्रवृत्ति मामले में पर्यवेक्षक की वेतन वृद्धि रोकने और नल जल योजना के ठेकेदार पर एक लाख रुपये की पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनशिकायतों का निराकरण तय समयसीमा में किया जाए। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं को लंबित रखना और समाधान में उदासीनता दिखाना स्वीकार नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम में कई आवेदकों से सीधे बातचीत कर शिकायतों की स्थिति जानी गई।
एक मामले में शिकायत के निराकरण में देरी हुई और संबंधित प्रकरण की नस्ती प्रस्तुत नहीं की जा सकी। मुख्यमंत्री ने इस पर नाराजगी जताई और देवास के उद्योग विभाग के महाप्रबंधक रतन सिंह डावर को निलंबित करने के निर्देश दिए। यह कार्रवाई शिकायत के समाधान में जिम्मेदारी नहीं निभाने के मामले में की गई।
सलोनी सिसोदिया ने लाड़ली लक्ष्मी योजना की छात्रवृत्ति नहीं मिलने की शिकायत की। बातचीत में सामने आया कि राशि उनके खाते के बजाय किसी दूसरे खाते में जमा हुई थी। संबंधित पर्यवेक्षक की ओर से आवश्यक फॉलोअप नहीं किए जाने पर मुख्यमंत्री ने महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक की एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए।
सुरेश मालवीय ने नल जल योजना के काम में लापरवाही की शिकायत की। मुख्यमंत्री ने संबंधित ठेकेदार पर एक लाख रुपये की पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से योजना के कामकाज की निगरानी और शिकायतों के निराकरण पर ध्यान देने को कहा।
स्वर्गीय सैनिक पवन यादव के परिवार को मुख्यमंत्री ने 10 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की। सैनिक को शहीद का दर्जा दिए जाने के मामले में आवश्यक परीक्षण कराया जा रहा है। वहीं, फसल बीमा राशि नहीं मिलने की शिकायत करने वाले वन अधिकार पट्टाधारी किसान लाल सिंह को 50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की गई।
मुख्यमंत्री ने करण देवड़ा, नीरज दुबे, सलोनी सिसोदिया, हरेंद्र पांचाल और लाल सिंह सहित अन्य आवेदकों की शिकायतें सुनीं। कार्यक्रम में मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, मुख्यमंत्री सचिवालय के सचिव डॉ. सुदाम खाड़े, उज्जैन संभागायुक्त आशीष सिंह, एडीजी राकेश गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन, देवास कलेक्टर नेहा मीना और पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा सहित अधिकारी उपस्थित रहे।

महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक को मंजूरी मिलने पर CM मोहन यादव ने PM मोदी का आभार जताया और महिलाओं को बधाई दी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को सीहोर जिले के भैरूंदा में बुधनी विधानसभा क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना के फेस-1 और फेस-2 का लोकार्पण किया।
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास फिलहाल विदेश यात्रा नहीं कर सकेंगे। केंद्र सरकार ने गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया है।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page