दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में जूते की फैक्ट्री में शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे भीषण आग लग गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोगों की हालत गंभीर है।
Delhi News: दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूते की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे लगी थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं।
रेस्क्यू टीम ने फैक्ट्री से 6 लोगों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। सभी को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया। इसके अलावा बिल्डिंग की चौथी मंजिल से 5 अन्य लोगों को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों को रेस्क्यू टीम ने कंधे पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया।
दिल्ली अग्निशमन सेवा के सहायक मंडल अधिकारी (ADO) पारस कुमार के मुताबिक, फैक्ट्री में जूते-चप्पल बनाने और स्टोर करने का काम होता था। आग बेसमेंट में लगी थी। फिलहाल आग पूरी तरह बुझा दी गई है और कूलिंग की प्रक्रिया जारी है। उनके अनुसार, अब इमारत के अंदर कोई व्यक्ति नहीं बचा है।
ADO पारस कुमार ने बताया कि फैक्ट्री मालिक को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। ठेकेदार और कर्मचारियों से भी जानकारी ली जा रही है। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है।
दिल्ली में इस साल आग लगने की घटनाओं में अब तक 101 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, जून महीने में आग से सबसे ज्यादा मौतें दर्ज की गई थीं।
-3.jpg&w=3840&q=75)
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक घर के अंदर जमीन में दबाकर रखे गए तीन नीले ड्रमों से करोड़ों रुपये नकद मिलने का मामला सामने आया है।
-3.jpg&w=3840&q=75)
दिवाली से पहले केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) को लेकर बड़ी राहत की खबर सामने आई है।
.jpg&w=3840&q=75)
आपने सुना होगा कि सीखने की ललक जिंदा हो, तो उम्र महज एक आंकड़ा बनकर रह जाती है लेकिन इस कहावत को रांची के 68 वर्षीय डॉ. अशोक कुमार ने न सिर्फ सच साबित किया है, बल्कि आज की युवा पीढ़ी के लिए एक नजीर भी पेश की है।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page