CJP प्रमुख अभिजीत दिपके ने अपने समर्थकों और वॉलंटियर्स से दिवाली तक किसी भी प्रदर्शन की योजना नहीं होने की बात कही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि पिछले कुछ दिनों में आंदोलन के दौरान आई मुश्किलों के बाद वे त्योहार अपने परिवार और करीबियों के साथ बिताएं।
.jpg&w=3840&q=75)
New Delhi: CJP प्रमुख अभिजीत दिपके ने अपने समर्थकों और वॉलंटियर्स से दिवाली तक किसी भी प्रदर्शन की योजना नहीं होने की बात कही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि पिछले कुछ दिनों में आंदोलन के दौरान आई मुश्किलों के बाद वे त्योहार अपने परिवार और करीबियों के साथ बिताएं। दिपके ने कहा कि पिछले 10 से 12 दिनों में आंदोलन से जुड़े लोगों और उनके परिवारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। उनके मुताबिक, कई वॉलंटियर्स के साथ सड़कों पर मारपीट हुई और हिरासत के दौरान भी उन्हें मुश्किलें झेलनी पड़ीं। इन परिस्थितियों का असर उनके परिवारों पर भी पड़ा है।
अभिजीत दिपके ने आंदोलन से जुड़े सौरभ दास और आशुतोष का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों के जेल में होने के बावजूद आंदोलन पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने बताया कि उनकी दोनों के परिवारों से बातचीत हुई है। दिपके के अनुसार, सौरभ की मां ने टीम के सदस्यों को अपना ध्यान रखने की सलाह दी है। वहीं, आशुतोष के जेल में रहने के दौरान उनके परिवार में एक सदस्य की मौत हो गई, जिसके चलते वह परिवार के साथ नहीं रह सके। दिपके ने कहा कि आंदोलन से जुड़े लोग किसी गलत काम के लिए नहीं, बल्कि अपने सिद्धांतों के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हिम्मत बनाए रखने और एक-दूसरे का साथ देने की अपील की।
CJP प्रमुख ने कहा कि उनका आंदोलन नफरत के खिलाफ है और वे खुद नफरत से प्रभावित होकर उसी रास्ते पर नहीं चलना चाहते। उन्होंने प्यार, करुणा और एक-दूसरे के लिए खड़े रहने को आंदोलन की सबसे बड़ी ताकत बताया। दिपके ने महात्मा गांधी के सत्याग्रह, शांति और अहिंसा के मूल्यों का जिक्र करते हुए कहा कि आंदोलन से जुड़े लोग संविधान और अहिंसा के रास्ते पर चलते रहेंगे।
अंत में उन्होंने सभी वॉलंटियर्स से दिवाली परिवार के साथ मनाने और सौरभ दास व आशुतोष को याद रखने की अपील की। उन्होंने उन कार्यकर्ताओं का भी जिक्र किया, जिनकी मुश्किलों की कहानियां खबरों में जगह नहीं बना पातीं।
.jpg&w=3840&q=75)
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में पुलिस की जांच हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क तक पहुंच गई है।
-2.jpg&w=3840&q=75)
अभिनेता नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर ने अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के हालिया बयानों पर प्रतिक्रिया दी है।

केंद्र सरकार ने शुक्रवार, 16 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि एयरलाइंस की ओर से वसूले जाने वाले मनमाने किराए को नियंत्रित करने के लिए नए नियमों को अंतिम रूप दे दिया गया है।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page